![]()
कोरांव थाना क्षेत्र के सिपौवा गांव में रविवार सुबह एक बच्चा नदी में डूब गया। वह अपनी मां के साथ नहाने गया था। स्थानीय मछुआरों ने बच्चे का शव बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सिपौवा गांव के रहने वाले 6 साल के ऋतिक, जो राजेश्वरी निषाद के बेटे थे, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे अपनी मां ममता के साथ नदी किनारे नहाने गए थे। नहाते समय मां का ध्यान बेटे पर नहीं रहा और ऋतिक गहरे पानी में चला गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ऋतिक अपने एक भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।
Source link
प्रयागराज में बेलन नदी में डूबकर मासूम की मौत:कोरांव में मां के साथ नहाने गया था, लापरवाही से गई जान; गोताखोरों ने शव निकाला
