Headlines

फलोदी के गवर्नमेंट स्कूल में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू:क्रिकेट में मेजबान फलोदी की टीम 10 विकेट से जीती, 45 स्कूलों के खिलाड़ी हुए शामिल




फलोदी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में रविवार को 70वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। इसमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शतरंज, टेबल टेनिस और क्रिकेट प्रतियोगिताएं शामिल हैं। फलोदी ने जीता उद्घाटन मैच
उद्घाटन क्रिकेट मैच में मेजबान राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल फलोदी की टीम ने बाल अकादमी खीचन को 10 विकेट से हरा दिया। प्रतियोगिता में कुल 45 स्कूलों के 103 खिलाड़ी शतरंज में, 21 स्कूलों के 78 खिलाड़ी टेबल टेनिस में और 30 स्कूलों के 424 खिलाड़ी क्रिकेट में हिस्सा ले रहे हैं। संयोजक और प्रधानाचार्य मनमोहन पुरोहित ने बताया- टेबल टेनिस के छात्र वर्ग के लिए अशोक बिश्नोई, छात्रा वर्ग के लिए किरण रंगा को प्रभारी बनाया गया है। शतरंज के लिए नंद किशोर व्यास और शशि पुरोहित, जबकि क्रिकेट के लिए विशंभर थानवी और विकास वैष्णव प्रभारी बनाए गए हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रियंका तलानिया ने बच्चों को खेल भावना और ईमानदारी से खेलने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम फलोदी पूजा चौधरी थीं, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी सोहन राम बिश्नोई ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वेदज्ञ आचार्य महेंद्र पुरोहित ने दीप जलाकर मां सरस्वती की वंदना की। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। टेबल टेनिस में टेडी किड्स विजेता
क्रिकेट के अन्य मैच में सरस्वती स्कूल ने पलीना को हराया। अंडर-17 छात्र वर्ग के टेबल टेनिस में टेडी किड्स विजेता रहा, जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल फलोदी उपविजेता बना। इस मौके पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीकम चंद सोनी, प्रधानाचार्य किशोर कुमार बोहरा, मोखराम विश्नोई, देवेंद्र थानवी, विनोद पुरोहित, ईश्वर सिंह, गोपाल देवड़ा, खेल प्रभारी राधेश्याम मेघवाल और शारीरिक शिक्षक सुखराम बिश्नोई सहित कई लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *