Headlines

युवक से सैलरी लूटी, थाने में शिकायत दी तो 4 साल की बेटी पर किया चाकू से वार, गंभीर




चंडीगढ़| गंभीर रूप से घायल बच्ची को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बच्ची के परिवार की मदद के लिए सुख फाउंडेशन के फाउंडर वालंटियर अमित दीवान भी पीजीआई पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में लाया गया है और डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी है। वहीं बच्ची के पिता गुरविंदर सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने बच्ची के जरूरी टेस्ट किए और आगे के इलाज की तैयारी शुरू की है। गुरविंदर सिंह के अनुसार, वारदात के समय हमलावर नशे में था और उसका निशाना वह खुद थे। उसने उन पर चाकू से वार किया, लेकिन नशे की हालत में उसका हाथ हिल गया और वार उनकी 4 साल की बेटी के गले पर लग गया। घटना के बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीजीआई में ईएनटी विभाग के डॉक्टरों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है। जांच और स्थिति का आकलन करने के बाद डॉक्टरों ने रात में ही सर्जरी करने का निर्णय लिया है। 17 सितंबर की रात नाभा के बोडा कला गांव में गुरविंदर सिंह का मजदूर परिवार नाभा शहर फैक्ट्री से सैलरी लेकर घर लौट रहा था। उसे रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने लूट लिया। मजदूर ने लूट की घटना के बारे में परिवार को बताया, जिन्होंने 18 सितंबर को सदर थाने में शिकायत कर दी। इस शिकायत से खफा लुटेरों ने मजदूर गुरविंदर सिंह और उनकी 4 साल की मासूम बेटी गुरसिमरन कौर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे बच्ची बुरी तरह घायल है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे जब गुरविंदर सिंह अपनी बेटी के साथ लगते गांव कोट कला हथौला से लौट रहा था, तो रास्ते में हथियारबंद लुटेरों, जिन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढंका हुआ था, ने गुरविंदर सिंह को घेर लिया व हमला कर दिया। गुरविंदर हमले में मामूली घायल हुआ, लेकिन उनकी 4 साल की मासूम बेटी की गर्दन पर चाकू लगने से वह गंभीर जख्मी हो गई। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। नंबरदार यूनियन ने इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी व मौत की लड़ाई लड़ रही बच्ची वारदात की सूचना के बाद डीएसपी नाभा गुरिंदर सिंह बल ने टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी नाभा ने बताया कि 17 सितंबर को गुरविंदर सिंह को तीन नकाबपोश लुटेरों ने लूटा था और अब जब वह अपनी बेटी के साथ पास के गांव से वापस घर आ रहा था तो 3 लुटेरों ने गुरविंदर सिंह और उसकी बेटी गुरुसिमरन कौर के ऊपर हथियारों के साथ हमला कर दिया। गुरसिमरन कौर गंभीर रूप में घायल है, जो इस समय पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। जल्द लुटेरे काबू होंगे। पुलिस ने फिलहाल कत्ल करने की कोशिश का मामला भी दर्ज किया है। वहीं बच्ची के दादा हाकम सिंह और गांव वासियों ने कहा कि नाभा में जिस तरह की घटना हुई है, उससे तो यही लगता है कि पंजाब में जंगल राज्य है। पहले की सरकारों के दौरान इस तरह लूटपाट और हमला करना आम बात नहीं थी, लेकिन अब तो घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है उन्होंने कहा कि लुटेरों ने जाते हुए कहा था कि वे विधायक देवमान से नहीं डरते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *