राजस्थान के 273 शहरी निकायों में आज मेयर और अध्यक्ष के चुनाव के बाद नतीजे आएंगे। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निकाय स्तर पर वोटिंग होगी। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। करीब 3 बजे के आसपास नतीजे घोषित होने की संभावना है।
.
राजस्थान के 309 शहरी निकायों में से 32 में निर्विरोध चुनाव हुए हैं। भरतपुर, भीलवाड़ा नगर निगम के मेयर, 6 नगर परिषद सभापति और 24 नगपालिका अयक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
वहीं, 4 जगह 25 सितंबर को चुनाव होंगे, इसलिए आज 273 निकाय प्रमुखों के ही चुनाव हैं।

वोट करने बाड़ेबंदी से आएंगे पार्षद
मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव में वोटिंग से पहले पार्षदों की अलग अलग जगहों पर बाड़ेबंदी की है। पार्षद वोट करने बाड़ेबंदी से लाए जाएंगे और वापस चले जाएंगे। अगले दिन डिप्टी मेयर और उपाध्यक्षों की वोटिंग के बाद ही कांग्रेस, बीजेपी बाड़ेबंदी खत्म करेंगे।
कई जगह उलटफेर की संभावना
निकाय प्रमुखों के चुनावों में पार्षदों को कांग्रेस औ बीजेपी ने बाड़ेबंदी में रखा है, इसके बावजूद क्रॉस वोटिंग का खतरा बरकरार है। क्रॉस वोटिंग और भितरघात का खतरा कई जगह बरकरार है।
बीजेपी ने 29 निकायों में अब तक निर्विरोध निकाय प्रमुख बनाए हैं जबकि कांग्रेस दो और एक जगह निर्दलीय है। अब निकाय प्रमुखों के चुनाव में कई जगह चौंकाने वाले नतीजे आने की संभाावना है।
305 शहरी निकायों में उपाध्यक्ष, उपभापति और डिप्टी मेयर के चुनाव कल
प्रदेश के 305 शहरी निकायों में उपाध्यक्षों के चुनाव मंगलवार को होंगे। 6 नगर निगमों में डिप्टी मेयर, 47 नगर परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में उपाध्यक्षों के चुनाव होंगे।
21 सितंबर को सभी निकायों में पार्षदों की बैठक होगी, इस बैठक के दौरान ही वोटिंग होगी। सुबह 10 से दोपहर बाद 2:30 बजे वोटिंग का समय रहेगा, इसके तत्काल बाद वोटों की गिनती करके नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इन निगमों में मेयर चुने जाएंगे





….
निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
सीकर- सर्च वारंट लेकर कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पहुंची पुलिस:परिजनों को पार्षद से मिलाया; बीजेपी MLA की पत्नी ने बाड़ेबंदी में बनाया दाल-बाटी-चूरमा

राजस्थान के पांच नगर निगम सहित 273 निकायों में सोमवार को मेयर, चेयरमैन और अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी। वहीं, 2 नगर निगम समेत 32 निकायों में निर्विरोध मेयर-चेयरमैन बन चुके हैं। पूरी खबर पढ़िए…
