![]()
अनूपपुर जिले में सोमवार दोपहर से शाम तक तेज बारिश हुई। कोतमा में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रुक-रुककर हुई बारिश से कई वार्डों में पानी भर गया। वार्ड 5, 6 और 7 में नालियां जाम होने से पानी सड़कों पर आ गया। इसी दौरान बिजली सब स्टेशन के चार्जर रूम में तकनीकी खराबी और कुछ जगह इंसुलेटर में धमाके होने से कोतमा सहित आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। नालियां जाम होने से सड़कों पर भरा पानी नालियों की सफाई नहीं होने और पानी की निकासी रुकने से वार्ड 5, 6 और 7 में जलभराव हो गया। कुछ जगह पानी घुटनों से ऊपर तक पहुंच गया। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हुई। सीएमओ ने सफाई के लिए कर्मचारी भेजे जलभराव की सूचना मिलने पर कोतमा सीएमओ ने नालियों की सफाई के लिए कर्मचारियों को भेजा। हालांकि, ज्यादा पानी भरा होने के कारण सफाई के काम में भी परेशानी आई। चार्जर रूम में खराबी से बिजली सप्लाई प्रभावित बारिश के दौरान विद्युत सब स्टेशन कोतमा के चार्जर रूम में तकनीकी खराबी हुई। कई जगह इंसुलेटर में धमाके होने की भी जानकारी सामने आई। इसके चलते कोतमा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। जिले में 24 घंटे में 11.9 मिमी बारिश अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय अनूपपुर के प्रदीप मोगरे के अनुसार, जिले में पिछले 24 घंटे में 11.9 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। कोतमा में 4.0 मिमी, बिजुरी में 36.4 मिमी, जैतहरी में 16.0 मिमी, वेंकटनगर में 22.7 मिमी और अमरकंटक में 16.02 मिमी बारिश हुई। 1 जून से अब तक 1047.3 मिमी बारिश जिले में 1 जून से अब तक 1047.3 मिमी औसत बारिश दर्ज हुई है। पिछले साल इसी अवधि तक 1010.9 मिमी बारिश हुई थी। इस तरह इस साल अब तक पिछले साल की तुलना में 36.4 मिमी अधिक बारिश हुई है। सामान्य मानक औसत 1092.8 मिमी है। लौटते मानसून से बन रहे बारिश के हालात प्रदीप मोगरे ने बताया कि जिले में बारिश का मुख्य कारण लौटते मानसून का सक्रिय होना है। इसके प्रभाव से शहडोल संभाग में नमी बनी हुई है और स्थानीय स्तर पर बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बन रही है। खरीफ फसलों के लिए बारिश फायदेमंद वर्षा को देखते हुए कृषि विभाग ने इसे तैयार हो रही खरीफ की धान सहित अन्य फसलों के लिए फायदेमंद बताया है।
Source link
अनूपपुर में बारिश से कोतमा के वार्ड जलमग्न:वार्ड 5, 6 और 7 में जाम, सड़क पर आया पानी; बिजली उपकेंद्र खराब, अंधेरा छाया
