Headlines

जैसलमेर नगर परिषद उप-सभापति का चुनाव कल:दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान; कल ही रिजल्ट




जैसलमेर नगर परिषद के उप सभापति पद के निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार (22 सितंबर) को नगर परिषद कार्यालय में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) वीरेंद्र सिंह ने बताया- पूरी चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे, दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा। कल ही होगा नामांकन और मतदान निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक, मंगलवार को सुबह 10 बजे से नगर परिषद कार्यालय में निर्वाचित सदस्यों की विशेष बैठक बुलाई गई है। तयशुदा समय सारणी के अनुसार, उम्मीदवार और उनके प्रस्तावक सुबह 10 बजे से 11 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके तुरंत बाद सुबह 11.30 बजे से निर्वाचन अधिकारी प्राप्त सभी नाम निर्देशन पत्रों की जांच करेंगे। दोपहर 2.30 बजे होगा मतदान चुनावी मैदान में डटे रहने या हटने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। तय समय सीमा के भीतर उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं और निर्वाचन की स्थिति बनती है तो दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे के बीच मतदान करवाया जाएगा। कल ही आएगा रिजल्ट मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती (मतगणना) शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। स्थानीय निकाय के इस अहम चुनाव को लेकर शहर के राजनीतिक हलकों में खासी चर्चा है और हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जैसलमेर नगर परिषद के उप सभापति की कमान किसके हाथ में जाती है। प्रशासन ने सभी पार्षदों से समय पर पहुंचकर शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *