Headlines

बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सोनू सूद:10 हजार परिवार को मदद; बोले- एक बिहारी सौ पर भारी, अपनी मेहनत से दोबारा खड़े हो जाएंगे




बेगूसराय जिले में बाढ़ से उपजे भीषण संकट के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मंगलवार को पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे। सूद चैरिटी फाउंडेशन के तहत अपनी टीम और भाजपा नेता आशुतोष कुमार के साथ जलमग्न दियारा क्षेत्रों का नाव से दौरा किया। प्रभावित परिवारों का हाल जाना। सबसे पहले सोनू सूद मटिहानी प्रखंड स्थित रामदीरी पहुंचे। वहां से नाव पर सवार होकर गंगा के दियारा क्षेत्र स्थित सीहमा के पथला टोला पहुंचे। जलमग्न इलाकों में नाव से घूम-घूमकर उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों से बात की। उनकी समस्याएं सुनी। रामदीरी और पथला टोला में सूखा राशन वितरित करने के बाद टीम के साथ तेघड़ा प्रखंड के अयोध्या घाट-अजगरबर पहुंचे। प्रभावित परिवार की मदद टीम ने गोपाल कुमार के नेतृत्व में पूरे अभियान के दौरान करीब 10 हजार बाढ़ प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री और आवश्यक सामान पहुंचाया। इस दौरान सोनू सूद ने सरकार से मांग की कि बाढ़ का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि गरीब परिवारों को हर साल न डूबना पड़े। पत्रकारों से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा कि बिहार के लोग ही हैं जो हमारे घर और दफ्तर बनाते हैं। यहीं के लोग IAS-IPS ऑफिसर बनते हैं और देश चलाते हैं। जब बिहार पर कोई आपदा आती है, तो देश और दुनिया भर के समर्थ लोगों का फर्ज बनता है कि वे आगे आएं और बिहार के लिए खड़े हों। समस्या के स्थायी समाधान की मांग बाढ़ की विभीषिका पर चिंता जताते हुए सोनू सूद ने कहा कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, लेकिन मेरी विनती है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए ऐसे स्थायी इंतजाम किए जाएं। जिससे इन गरीब परिवारों को हर साल जलप्रलय का सामना न करना पड़े। दियारा के गांवों में छोटे-छोटे बच्चों और परिवारों को खाने-पीने के संकट में देखना बेहद दुखद है। ‘बिहार के लोग मेहनती होते हैं’ आपदा के समय लगातार मदद करने के सवाल पर सोनू सूद ने कहा कि ईश्वर चुनता है, हम सिर्फ जरिया हैं। जब तक ईश्वर हमें जरिया बनाता रहेगा, हम लोगों की मदद के लिए पहुंचते रहेंगे। एक बिहारी सौ पर भारी होता है। बिहार के लोग अपनी मेहनत से दोबारा खड़े हो जाएंगे, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में उनका हाथ थामना हमारा कर्तव्य है। बेगूसराय से लखीसराय हुए रवाना नाव पर यात्रा के दौरान सोनू सूद ने सिर पर गमछा बांधकर सीधे ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय सहयोगियों और ग्रामीणों की मदद से वे उन घरों तक राशन पहुंचा पा रहे हैं जो पानी से पूरी तरह घिरे हुए हैं। बेगूसराय में विभिन्न जगहों पर पाठ प्रभावितों से मिलने के बाद सोनू सूद लखीसराय के लिए रवाना हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *