Headlines

जमुई कांड पर सांसद लवली आनंद बोलीं-नारी का हुआ अपमान:कहा-CM से बात कर सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करूंगी; अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा




जमुई की घटना पर सांसद लवली आनंद बोलीं- CM से बात कर सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करूंगी; अपराधियों को बख्शा नहीं जाएग जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटना को लेकर जेडीयू सांसद लवली आनंद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, इस तरह की घटना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और दोष साबित होने पर कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद ने कहा कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करेंगी और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग रखेंगी। लवली आनंद मंगलवार को सीतामढ़ी के बागमती परिसदन पहुंची थीं। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने जमुई की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है और जांच के आधार पर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। बोलीं- ऐसी सजा मिले, जो अपराध की सोच रखने वालों के लिए मिसाल बने सांसद ने कहा कि इस तरह के अपराध को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। घटना में जो भी लोग दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई ऐसी हो कि अपराध करने की सोच रखने वाले लोगों के बीच कानून का स्पष्ट संदेश जाए। लवली आनंद ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। CM से बात कर गिरफ्तारी की मांग रखने की बात कही सांसद ने कहा कि वह जमुई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करेंगी। मुख्यमंत्री के सामने वह मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग रखेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पीड़ितों को न्याय दिलाना और दोषियों पर कार्रवाई करना होना चाहिए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी लोग घटना में शामिल पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। वीडियो दिखाने लायक नहीं, इसलिए ब्लर किया गया है क्या है जमुई छेड़खानी कांड दरअसल, बिहार के जमुई में छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी और अश्लील हरकतें की गई। उसके दोस्त के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, छात्रा के साथ हुई आपत्तिजनक हरकत का वीडियो बनाया, और इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इस मामले में बिहार पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। इसके साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में रामाशीष चौधरी को गिरफ्तार किया है। घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव (लाल गमछा) और हरे राम यादव अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है करीब एक घंटे तक आरोपियों ने दोनों स्टूडेंट्स के साथ बदसलूकी की है। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है। लड़की को थप्पड़ तक मारा गया है। इतने से भी आरोपियों को संतुष्टि नहीं मिली तो उन्होंने लड़की को घसीटा भी। घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है। दोनों पीड़ित बच्चे 10वीं क्लास में पढ़ते हैं। शनिवार को ट्यूशन के बाद दोनों जमुई स्थित मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और इसके बाद ये घटना हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *