Headlines

किराना सामान की जांच के लिए स्टोर से लिए सैंपल:खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई; 5 सैंपल लैब भेजे




अलीराजपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी का खाना उपलब्ध कराने के लिए एक खास अभियान शुरू किया है। इस कड़ी में मंगलवार को विभाग की टीम जोबट पहुंची और बड़ा बस स्टैंड पर स्थित जगदीश किराना स्टोर पर जांच की। टीम ने दुकान में रखी अलग-अलग खाने की चीजों का निरीक्षण किया और 5 सर्विलांस सैंपल लिए। इन सैंपलों को अब जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी बोले- मिलावट न हो, इसलिए सैंपल लिए जा रहे जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एन. मिश्रा ने बताया कि जिले में किराना दुकानों पर मिर्ची, हल्दी और धनिया जैसे कई मसाले पैकेट में बेचे जाते हैं। इनमें किसी तरह की मिलावट या खराब क्वालिटी का सामान तो नहीं है, इसकी जांच के लिए अलग-अलग जगहों से सैंपल लिए जा रहे हैं। लैब में इन सैंपलों की क्वालिटी और तय मानकों की जांच होगी। अगर जांच रिपोर्ट में किसी भी खाने के सामान में मिलावट या क्वालिटी में कमी मिलती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत अब तक 8 जगहों के सैंपल लिए अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान सिर्फ जोबट तक सीमित नहीं है। अलीराजपुर जिले के साथ-साथ चंद्रशेखर आजाद नगर और दूसरे इलाकों में भी किराना दुकानों और होटलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिले से कुल 8 सैंपल लिए जा चुके हैं। खाद्य विभाग की टीम खासकर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले मसालों और दूसरे खाने के सामान की क्वालिटी पर नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि खाने की चीजों की क्वालिटी पक्की करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *