Headlines

Khairthal-Tijara Panchayat Raj Election 2026 Reservation Lottery List



खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन ने पंचायती राज संस्थाओं के 2026 के चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण 23 सितंबर को तय होगा। इसमें अनुसूचित जाति (SC),

.

जिला स्तर पर होगी लॉटरी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया- यह लॉटरी जिला स्तर पर होगी। इसमें पंचायत समिति प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। इसके बाद पंचायत स्तर पर सरपंच और पंच पदों के लिए आरक्षण का काम पूरा किया जाएगा।

24 सितंबर को पंच- सरंपच की लॉटरी

जिले की सभी पंचायतों के सरपंच और पंच पदों के लिए आरक्षण 24 सितंबर को तय होगा। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे संबंधित उपखंड अधिकारी मुख्यालय पर होगी। इसमें भी अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण तय किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आरक्षण लॉटरी का काम तय नियमों और दिशा-निर्देशों के हिसाब से पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। लॉटरी के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग मौजूद रहेंगे। नियमों के हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *