Headlines

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में प्रधान की लॉटरी कल:386 पंचायत समिति और 57 जिला परिषद सदस्यों का आरक्षण तय होगा




जयपुर में आगामी पंचायती राज चुनाव में पंचायत समिति प्रधानों, सदस्यों और जिला परिषद सदस्य पद के लिए आरक्षण निर्धारित के लिए लॉटरी कल(23 सितंबर) निकाली जाएगी। लॉटरी जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में सुबह 10.15 बजे निकाली जाएगी। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों, जयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान और पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के आरक्षण का निर्धारण और आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। आपको बता दें कि जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायतें है, जबकि 22 पंचायत समितियां है। 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए होगी आरक्षित कल लॉटरी में जयपुर जिला परिषद के 57 सदस्यों और 22 पंचायत समितियों के प्रधान और 386 पंचायत समिति सदस्यों के पदों का आरक्षण तय होगा। इसमें 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षण रखे जाएंगे। वहीं 24 सितंबर को निकाली जाने वाली लॉटरी में 597 सरपंच और 5931 वार्ड पंच पदों की लॉटरी निकलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *