Headlines

जीरकपुर फ्लाईओवर से 18 फीट नीचे गिरा बाइक सवार:हेलमेंट पहना हुआ था, मुंह से निकला खून, जीएमसीएच में मौत, पुलिस जांच में जुटी




मोहाली के जीरकपुर में एक बाइक सवार युवक फ्लाईओवर से करीब 18 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। वह मुंह के बल सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला और एंबुलेंस से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी बाइक फ्लाईओवर के ऊपर ही फंसी मिली है। युवक फ्लाईओवर से नीचे कैसे गिरा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब 4 पाइंट में जानिए इस मामले को सेठी ढाबे के पास हुआ हादसा हादसा रात करीब 9 से 9:15 बजे के बीच अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर सेठी ढाबे के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे दोनों तरफ ट्रैफिक चल रहा था। इसी दौरान एक युवक अचानक फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिर गया। उसने टी-शर्ट, पैंट, जूते और हेलमेट पहन रखा था। मुंह के बल गिरा, सड़क पर फैला खून युवक के सड़क पर गिरते ही उसके मुंह से खून निकलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे संभाला। सेठी ढाबे के एंबुलेंस ड्राइवर और कर्मचारियों ने भी मदद की। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और तीन-चार लोग मिलकर घायल को एंबुलेंस में लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फ्लाईओवर पर युवक की बाइक मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक नीचे कैसे गिरा। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरा या घटना के पीछे कोई दूसरी वजह है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *