Headlines

महिला के मर्डर का केस सुलझा:दोस्त के साथ लुधियाना आई, पैसों के लेन-देन को लेकर हुई हत्या,चाकू से किए वार




लुधियाना में ललतों नहर के पास पक्खोवाल रोड पर महिला की हत्या कर शव फेंकने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। 17 सितंबर को नहर किनारे सुनसान जगह से मिले महिला के शव की पहचान करीब 4 दिन बाद मनी रानी के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मनी अपने दोस्त पप्पू शर्मा के साथ उसकी पिकअप गाड़ी में बरनाला से लुधियाना आई थी। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में पप्पू ने मनी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने उसका गला रेत दिया और शव को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती महिला की पहचान करना और आरोपी तक पहुंचना था। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को महिला के एक व्यक्ति के साथ जाने के संबंध में सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं और पप्पू शर्मा तक पहुंची। पिकअप में साथ आए थे दोनों पुलिस जांच के अनुसार पप्पू शर्मा बरनाला से लुधियाना प्लास्टिक की पाइपें छोड़ने के लिए अक्सर आता था। हत्या वाले दिन भी वह अपनी पिकअप गाड़ी लेकर लुधियाना आया था और मनी रानी भी उसके साथ थी। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पप्पू ने मनी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में मनी की मौत हो गई। इसके बाद पप्पू उसके शव को पक्खोवाल रोड स्थित नहर के पास सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया। घर से फोन आने के बाद निकली थी मनी मनी की बहन नीलू रानी ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की रात उसकी बहन मनी रानी घर पर मौजूद थी। इसी दौरान उसके फोन पर किसी व्यक्ति की कॉल आई। फोन सुनने के कुछ देर बाद मनी घर से बाहर चली गई। इसके बाद वह रात को वापस नहीं लौटी। अगले दिन परिजनों को पता चला कि पक्खोवाल रोड पर पेट्रोल पंप के पास, एल्डिको के सामने नहर किनारे एक महिला का शव लावारिस हालत में मिला है। परिवार मौके पर पहुंचा, लेकिन शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। 4 दिन तक पुलिस करती रही पहचान की कोशिश महिला की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ की और अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई। करीब 4 दिन की जांच के बाद पुलिस मृतका के परिवार तक पहुंची। इसके बाद शव की पहचान मनी रानी के रूप में हुई। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मनी के परिचित लोगों और उसके संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसी दौरान जांच पप्पू शर्मा तक पहुंची। 5-6 साल पहले पति से हुआ था तलाक मनी रानी का अपने पति से करीब 5 से 6 साल पहले तलाक हो चुका था। इसके बाद वह अपने मायके परिवार के साथ ही रह रही थी। उसके बच्चे ससुराल पक्ष के पास रहते हैं। SHO बोले- पैसों के लेन-देन का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से और खुलासे होंगे थाना सदर के SHO जगदेव सिंह ने बताया कि महिला की हत्या का मामला शुरुआत में पूरी तरह ब्लाइंड था। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। महिला की चाकू से हत्या की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पप्पू शर्मा निवासी बरनाला के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अन्य तथ्यों का भी पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *