![]()
फतेहाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिसार रोड स्थित धांगड़ पुल के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। हालांकि, कार में सवार चार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, कार में विष्णु बिश्नोई अपने तीन अन्य साथियों के साथ सिरसा से हिसार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी धांगड़ पुल के पास पहुंची, कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुंआ उठने लगा। धुआं उठता देख ड्राइवर और अन्य युवाओं को खतरे का अहसास हो गया। यहां देखें फोटो… धुआं निकलते ही साइड मे लगाई गाड़ी उन्होंने तुरंत गाड़ी को किनारे रोका और सभी लोग फौरन बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही सेकंड में आग तेजी से फैल गई और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात पर असर पड़ा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य करवाया। समय रहते खतरा भांप लेने से चारों युवकों की जान बच गई। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Source link
फतेहाबाद में चलती कार में लगी आग:इंजन से निकला धुआं, सड़क किनारे रोककर 4 लोगों ने बचाई जान, हिसार जा रहे थे
