Headlines

Masoom Sharma Controversy | CRSU Drug Free Campaign Chief Guest Troll


करीब दो महीने पहले एक पॉडकास्ट में मासूम शर्मा ने खुद कहा था कि वह कभी अकेले तो कभी दोस्तों के साथ पैग मार लेते हैं।

हरियाणा के जींद में पुलिस और प्रशासन के नशा मुक्ति जनजागरण अभियान को लेकर ऐसा विवाद छिड़ा कि कार्यक्रम ही स्थगित करना पड़ा। 27 सितंबर को चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) में होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस ने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को बुलाने

.

एक यूजर ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा- “किसी और को बुला लो, इसकी तो खुद दारू बंद नहीं हो रही।” वहीं, माजरा खाप ने भी कार्यक्रम में मासूम शर्मा को बुलाने का विरोध किया। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ADC प्रदीप कुमार से भी कार्यक्रम को लेकर सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।

विवाद के बीच मंगलवार रात जींद पुलिस ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम स्थगित करने का पोस्टर जारी कर दिया। मामले में दैनिक भास्कर की टीम ने जींद DC डॉ. वैशाली शर्मा और SP कुलदीप सिंह से फोन पर पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने कॉल रिसीव नहीं की।

पहले दोनों पोस्टर देखिए…

जींद पुलिस ने 19 सितंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्यक्रम की जानकारी दी थी।

जींद पुलिस ने 19 सितंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्यक्रम की जानकारी दी थी।

22 सितंबर की रात को जींद पुलिस की तरफ से नया पोस्टर जारी कर बताया गया कि कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

22 सितंबर की रात को जींद पुलिस की तरफ से नया पोस्टर जारी कर बताया गया कि कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

2 पॉइंट्स में कार्यक्रम के बारे में जानिए…

  • नशामुक्ति अभियान के तहत होना था कार्यक्रम: जींद जिला प्रशासन की ओर से 27 सितंबर को CRSU में नशा मुक्त जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसका उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लोगों की भागीदारी बढ़ाने का संदेश देना था। कार्यक्रम की थीम ‘नशे से दुश्मनी, शिक्षा से प्रेम’ रखी गई थी।
  • मासूम शर्मा की प्रस्तुति को लेकर हुआ विवाद: प्रस्तावित कार्यक्रम में जींद की DC डॉ. वैशाली शर्मा और SP कुलदीप सिंह की मौजूदगी में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की परफॉर्मेंस रखी गई थी। जींद पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर डीसी और एसपी की फोटो के साथ कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी किया था।

पोस्ट पर आए कमेंट्स पढ़ें…

मासूम ने कहा था- यार-दोस्तों के साथ पैग मार लेते हैं

करीब दो महीने पहले एक पॉडकास्ट में मासूम शर्मा से शराब को लेकर सवाल किया गया था। इसके जवाब में मासूम ने कहा था कि उनका कोई परमानेंट ठिकाना नहीं है। कभी घर पर पैग मार लेते हैं तो कभी यार-दोस्तों के साथ बैठकर पैग मार लेते हैं। इसके अलावा, देहरादून में एक शो के दौरान बदमाशों द्वारा पीछा किए जाने के सवाल पर मासूम शर्मा ने स्टेज से कहा था कि उस बदमाश ने इतना दिमाग खराब किया कि रात को दो पेग एक्स्ट्रा मारने पड़े।

मासूम शर्मा ने नहीं रिसीव की कॉल, भाई ने दिया जवाब

मासूम शर्मा से इस मामले में फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद उनके भाई विकास से बातचीत की गई। विकास ने कहा कि यह भी हो सकता है कि कोई व्यक्ति पहले जमकर शराब पीता रहा हो और बाद में उसने नशा छोड़ दिया हो। मासूम खुद भी सोशल मीडिया पर नशे को अच्छी चीज नहीं बताते हैं।

विकास ने कहा कि मासूम युवाओं को यह बता सकते हैं कि उन्होंने नशा करके देख लिया है, लेकिन यह अच्छी चीज नहीं है। नशे के साइड इफेक्ट मासूम बेहतर तरीके से बता सकते हैं और इससे युवा जागरूक हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से घी, दूध और ड्राई फ्रूट्स खाने तथा नशे से दूर रहने की अपील भी की।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

मासूम शर्मा ने स्टेज से फिर गालियां दीं,VIDEO:देहरादून शो में बोले- गुंडा मारने आया, मैंने उसे कहा, हरियाणा छोड़कर यहां आ

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बार फिर स्टेज पर गाली दी। शनिवार को वह उत्तराखंड के देहरादून में DAV कॉलेज में शो करने पहुंचे थे। इस दौरान, मासूम ने मंच से कहा कि “कोई गुंडा मुझे मारने के लिए आया था। मैंने उसे कहा कि मैं देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ। हरियाणा छोड़कर यहां आ, टाइम रख ले।” इस दौरान मासूम ने मंच से ही गालियां भी दीं। (पूरी खबर पढ़ें )



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *