![]()
तरनतारन पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक ऑपरेशन के दौरान एक तस्कर को आज 902 ग्राम हेरोइन और 200 रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। वह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन लाकर तस्करी करता था। सीआईए स्टाफ के एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि वे खालरा के अलग-अलग गांवों में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सुखविंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी डल इलाके में घूम रहा है। 200 रुपए की ड्रग मनी भी बरामद सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 902 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन और 200 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। खालड़ा थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार सुखविंदर सिंह के खिलाफ खालड़ा थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। अमृतसर में भी 20 किलो हेरोइन पकड़ी पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने आज नशा तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 किलो हेरोइन बरामद की गई है। जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल दुबई में बैठे एक नशा तस्कर द्वारा चलाया जा रहा था। वह पंजाब में अपने साथियों और विदेश में मौजूद दूसरे तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
Source link
तरनतारन में हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार:ड्रोन से पाकिस्तान से लाकर करता था सप्लाई; आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
