![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक खड़ी फोर्ड कार में अचानक आग लग गई। यह घटना मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास हुई। आग इतनी तेज थी कि कार का इंजन पूरी तरह जल गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बुधवार को धमतरी शहर के मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास यह घटना हुई। खड़ी फोर्ड कार में अचानक आग लगने से वहां कुछ देर के लिए लोग परेशान हो गए। देखते ही देखते आग ने कार के इंजन वाले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और इंजन पूरी तरह जल गया। मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास खड़ी फोर्ड कार में लगी आग जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास फोर्ड कार खड़ी थी। अचानक कार के इंजन वाले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं। आग तेजी से फैलने लगी। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मी हेमलाल साहू ने लोगों को इसकी सूचना दी। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को खबर दी गई। दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी कोशिश के बाद आग बुझाई। तब तक कार का इंजन और अगला हिस्सा काफी हद तक जल चुका था। हालांकि, समय रहते आग बुझा लेने से आसपास खड़ी दूसरी गाड़ियों तक आग फैलने से बच गई। बताया जा रहा है कि यह कार संजय एजेंसी के सुनील मंजवानी की है। फिलहाल कार में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। शॉर्ट सर्किट या किसी और तकनीकी वजह से आग लगने की संभावना है। असली वजह जांच के बाद ही पता चलेगी। आग बुझाने वाली दमकल टीम में दिलीप निषाद, अरुण यादव, नोहर यादव और रोहित कुमार शामिल थे। उनकी तेजी से आग को समय रहते काबू कर लिया गया।
Source link
धमतरी में खड़ी फोर्ड कार में लगी आग:मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास इंजन जला, दमकल ने समय रहते आग बुझाई
