नोएडा में AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जले:यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी




नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 लोग जिंदा जल गए। बस में 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। हादसा बुधवार रात 12 बजे का है। बस नोएडा से महोबा जा रही थी। बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है। हादसे की सूचना पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंचीं। 45 मिनट में आग बुझाई गई। लेकिन बस तब तक पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे की तस्वीरें देखिए- महिला यात्री ने कहा- अंदर धुआं भरा था, कई बस के अंदर ही रह गए रिंकी राजपूत ने बताया- मैं नोएडा से बस में बैठी थी। मैं सो रही थी। किसी ने मुझे जगाया और कहा कि बस में आग लग गई है। बस में अफरा-तफरी मच गई थी। सभी एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। अंदर धुआं भरा था और सबका दम घुट रहा था। चालक जहां बैठा था, वहीं से आग लगी थी। कई लोग बस के अंदर ही रह गए थे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *