![]()
पंजाब के अधिकतर हिस्सों से मानसून अब विदा हो चुका है। 23 सितंबर को मानसून की वापसी रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही थी। इसके साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम के धीरे-धीरे शुष्क होने का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज मौसम ड्राई रहेगा। 24 से 29 सितंबर तक पंजाब और चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। राज्य के औसत तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। बुधवार को बठिंडा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। मानसून की विदाई के साथ दिन में धूप तेज होने लगी है। इससे दोपहर के समय गर्मी बढ़ने लगी है और लोगों को आने-जाने में परेशानी महसूस हो रही है। दूसरी तरफ, आज रात और आने वाला कल 12-12 घंटे का होगा। इसके बाद अब धीरे-धीरे दिन छोटे होने लगेंगे। 26 से 28 के बीच बदल सकता है मौसम
आंध्र प्रदेश और ओडिशा के आसपास बना डीप डिप्रेशन अब जमीन पर आ चुका है। इसके आगे बढ़ने के साथ इससे जुड़ी हवाओं और मौसम प्रणाली का असर उत्तर-पश्चिम भारत तक पहुंच सकता है। पंजाब में 26 से 28 सितंबर के बीच कुछ जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मानसून वापसी का मतलब यह नहीं है कि बारिश पूरी तरह बंद होगी। स्थानीय मौसम प्रणालियों के असर से छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन लगातार मानसूनी बारिश का दौर कमजोर हो चुका है। IMD के अनुसार, मानसून की वापसी तय करने में लगातार बारिश का रुकना, नमी में कमी और निचले स्तर पर एंटी-साइक्लोन जैसी परिस्थितियां महत्वपूर्ण होती हैं। बांधों में पानी डेंजर लेवल से नीचे
भाखड़ा बांध में जलस्तर 1642.2 फीट रहा। यहां 17,628 क्यूसेक पानी की आवक और 27,613 क्यूसेक पानी की निकासी दर्ज की गई। वहीं, पोंग बांध का जलस्तर 1370.1 फीट रहा। यहां 6,250 क्यूसेक पानी की आवक और 16,654 क्यूसेक पानी की निकासी हुई। दोनों बांधों का जलस्तर डेंजर लेवल से नीचे है।
Source link
पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून की विदाई:आज ड्राई रहेगा मौसम, तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा; बिजली की मांग 14 हजार पार
