Headlines

हिमाचल में मां ने बेटी को बाल्टी में डुबोया:फिर खुद फंदा लगाकर सुसाइड किया; 5 दिन पहले ही मायके से आई थी




सोलन शहर के आंजी में एक महिला ने अपनी छह महीने की बेटी को पानी में डुबोकर मार डाला। बाद में खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मां और बेटी घर पर अकेली थीं। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान प्रिशिका (29) और उसकी छह माह की बेटी शैलजा कौंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रिशिका की शादी करीब डेढ़ साल पहले बिलासपुर जिले के नम्हौल में हुई थी। वह रविवार को ही अपने पिता के आंजी स्थित किराए के मकान में रहने के लिए आई थी। प्रिशिका का पति उसे रविवार को आंजी में छोड़कर वापस चला गया था। बुधवार शाम को घटना के वक्त प्रिशिका अपनी बेटी के साथ कमरे में थी। प्रिशिका ने अपनी छोटी बहन को सामान लाने के लिए बाहर भेज दिया था। बहन जब वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसने अपने पिता को सूचना दी। बालकनी की खिड़की से लटका देखा शव
पिता के मौके पर पहुंचने पर भी दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने बालकनी की खिड़की से अंदर देखा तो दोनों मां-बेटी मृत अवस्था में दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। प्रारंभिक जानकारी में महिला के ससुराल पक्ष को लेकर परेशान रहने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुसाइड के कारणों का पता पुलिस जांच में ही चल पाएगा। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस अब मृतका के परिजनों और ससुराल पक्ष से भी पूछताछ कर आत्महत्या की वजह का पता लगाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *