![]()
करनाल जिला के इंद्री थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के घर से चले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि अंबाला कैंट का युवक ने शादी का लालच देकर युवती को अपने साथ ले गया। परिवार ने दोनों की शादी के खिलाफ होने की बात कहते हुए पुलिस से युवती की तलाश करने और मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 22 सितंबर को घर से जाने की शिकायत
शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर को उसकी बेटी घर से चली गई। शिकायतकर्ता के अनुसार अजय नाम का युवक उसे शादी का लालच देकर अपने साथ ले गया। पिता ने बताया कि परिवार इस शादी के खिलाफ है। उसने पुलिस से युवती की तलाश करने और मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। सलवार-कमीज पहने थी युवती
पुलिस को दी जानकारी के अनुसार लापता बेटी की उम्र करीब 21 वर्ष है। उसका रंग साफ है और लंबाई करीब 5 फुट 4 इंच है। वह जिस समय घर से गई, उस दौरान गाजरी रंग की सलवार-कमीज पहने हुई थी। अंबाला कैंट निवासी अजय पर आरोप
शिकायत में अजय को अंबाला कैंट का रहने वाला बताया गया है। पुलिस अब युवती और अजय की तलाश के लिए उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। धारा 127(6) में मामला दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 23 सितंबर को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला एचसी अनु को सौपी है। पुलिस अब युवक व युवती की तलाश कर रही है। पुलिस दोनों के मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। ताकि कोई सुराग लग सके। पुलिस का दावा है कि दोनों को जल्द ही खोज लिया जाएगा।
Source link
शादी का लालच देकर युवती को ले गया युवक:परिजनों ने शादी के खिलाफ होने की बात कहकर पुलिस से युवती की तलाश की मांग की, अंबाला कैंट के युवक पर आरोप
