बुरहानपुर के बोरसर गांव से कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित बस सुविधा शुरू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। विद्यार्थियों का कहना है कि गांव से कॉलेज तक पर्याप्त बसें नहीं चलने के कारण
.
बस नहीं मिलने पर विद्यार्थियों को निजी वाहन या दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे उनका समय और किराया दोनों बढ़ जाता है। खासकर छात्राओं और दूर-दराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी ज्यादा होती है। कई बार समय पर साधन नहीं मिलने से उनकी क्लास भी छूट जाती है।
सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
ABVP के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश पाटीदार को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर और परिवहन अधिकारी से बोरसर से कॉलेज तक नियमित बस सेवा शुरू कराने की मांग की। परिषद ने संबंधित विभाग और बस संचालकों को जरूरी निर्देश देने की भी मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को रोज आने-जाने की परेशानी से राहत मिल सके।
ABVP जिला संयोजक मुकेश पटेल ने बताया कि इंदौर-इच्छापुर हाईवे से कॉलेज आने-जाने में 50 से ज्यादा छात्राओं को परेशानी हो रही है। नियमित बस नहीं मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द व्यवस्था शुरू कराने की मांग की।

बोरसर से कॉलेज तक नियमित बस की मांग, ABVP ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।
सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ता है
छात्रा अर्चना पाटिल ने बताया कि कॉलेज आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सुबह करीब साढ़े छह बजे बस पकड़ने के लिए उन्हें गांव से फाटे तक आना पड़ता है। इसके बाद कॉलेज पहुंचने में भी परेशानी होती है।
विद्यार्थियों का कहना है कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी नियमित बस सुविधा नहीं है। इस समस्या को लेकर वे पहले भी कई बार मांग उठा चुके हैं। अब ABVP ने प्रशासन से नियमित बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
