Headlines

Mainpal-Metachan Wedding Reunion | Jhajjar Family Emotional Meet


हरियाणा के झज्जर का गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला गुरुवार देर रात साढ़े सात बजे अपनी कंबोडियन फ्रेंड मेटाचान से शादी रचा कर वापस जेल लौट गया। इसके लिए उसे 12 घंटे की पैरोल मिली थी। मेनपाल के जाने के बाद कंबोडिया से आई उसकी पत्नी मेटाचन तीन बच्चों के साथ अपनी

.

उसके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उसने मंगलसूत्र पहना हुआ था और परिवार के बीच काफी उत्साहित दिखाई दी। मेटाचन को हिंदी और अंग्रेजी नहीं आती, इसलिए परिवार के लोगों से बातचीत करने के लिए फोन के ट्रांसलेशन फीचर का सहारा लिया गया। मीडिया के सवालों के जवाब में उसने टूटी-फूटी अंग्रेजी में कहा-

QuoteImage

मी मैरिड विद मैनपाल। माइ नेम इज मेटा एंड स्टेइंग इंडिया, मैरिड विद मैनपाल। आई फील… आई एम सो हैप्पी। माई फोर बेबी। थ्री स्टेइंग हियर इन इंडिया, वन इन कंबोडिया। बिग ब्रदर बाहुबली, भगत, आस्था, एंड अदाना। ओनली कॉल विद मैनपाल। एंड नो प्रॉब्लम। आई एम हैप्पी विद माई मम्मी, पापा। (वह अपनी जिंदगी से बहुत खुश है। उसके कुल चार बच्चे हैं। तीन बच्चे यहां भारत में आए हैं, जबकि एक बच्चा कंबोडिया में रहता है। सबसे बड़े बेटे का नाम बाहुबली है, और बाकी तीनों के नाम भगत, आस्था और अदाना हैं।)

QuoteImage

पति मैनपाल से बातचीत कैसे होती है? इस सवाल पर कहा कि वे लोग फोन (कॉल) पर बात करते रहते हैं। आखिर में वह कहती है कि उसके मम्मी-पापा (माता-पिता या सास-ससुर) भी बहुत खुश हैं।

उधर, करीब आठ साल बाद बेटे से मिलकर मैनपाल की मां रोशनी देवी भी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि अब बहू, पोता और पोती साथ हैं, इससे मेनपाल की कमी काफी हद तक पूरी होगी।

पहले मैनपाल और मेटाचान की शादी की 3 PHOTO

मेटाचान फेरों के दौरान रेड लहंगा पहने नजर आई, जबकि ढिल्ला ने ऑफ वॉइट कलर की शेरवानी पहनी थी।

मेटाचान फेरों के दौरान रेड लहंगा पहने नजर आई, जबकि ढिल्ला ने ऑफ वॉइट कलर की शेरवानी पहनी थी।

शादी समारोह में 500 मेहमान आए थे, जिनके लिए शानदार प्रबंध किया गया था।

शादी समारोह में 500 मेहमान आए थे, जिनके लिए शानदार प्रबंध किया गया था।

शादी की रस्मे पूरी होने के बाद मैनपाल रात आठ बजे जेल लौट गया।

शादी की रस्मे पूरी होने के बाद मैनपाल रात आठ बजे जेल लौट गया।

500 मेहमानों की मौजूदगी में निभाई शादी की रस्में

गांव बादली के फार्महाउस में गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला (45) और कंबोडियन मेटाचान (36) की शादी संपन्न हुई। मेटाचान फेरों के दौरान रेड लहंगा पहने नजर आई। जबकि ढिल्ला ने ऑफ वॉइट कलर की शेरवानी पहनी थी।

इस समारोह में 500 मेहमान शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के लिए 50 से भी अधिक पुलिसवाले तैनात किए गए थे। गेट पर आईडी, नाम और मोबाइल नंबर नोट कर मेहमानों को एंट्री दी गई। ढिल्ला को सुबह करीब 8 बजे फार्म हाउस लाया गया था और शादी के बाद रात 8 बजे ढिल्ला वापस जेल लौट गया।

अब शादी के बाद की PHOTO

मैनपाल के जेल लौटने के बाद उसकी पत्नी मेटाचान और तीनों बच्चे ससराुल गांव बादल रवाना हो गए।

मैनपाल के जेल लौटने के बाद उसकी पत्नी मेटाचान और तीनों बच्चे ससराुल गांव बादल रवाना हो गए।

ससुराल पहुंचने पर मेटाचान का भव्य स्वागत किया गया। मैनपाल की मां रोशनी देवी ने उसे शगुन के साथ आशीर्वाद दिया।

ससुराल पहुंचने पर मेटाचान का भव्य स्वागत किया गया। मैनपाल की मां रोशनी देवी ने उसे शगुन के साथ आशीर्वाद दिया।

ससुराल में मेटाचान मंगलसूत्र पहने नजर आई। परिवार वालों ने इसका महत्व उसे समझाया।

ससुराल में मेटाचान मंगलसूत्र पहने नजर आई। परिवार वालों ने इसका महत्व उसे समझाया।

मैनपाल और मेटाचान के तीनों बच्चों ससुराल में खूब मस्ती करते नजर आए।

मैनपाल और मेटाचान के तीनों बच्चों ससुराल में खूब मस्ती करते नजर आए।

मेटाचान और तीन बच्च के ससुराल पहुंचने पर हुआ स्वागत…

  • 12 सितंबर को तीन बच्चों के साथ भारत आई थी : ससुराल पहुंचने पर मेटाचन का भव्य स्वागत किया गया। यहां उसने परिवार से बातचीत के लिए फोन के ट्रांसलेशन फीचर का सहारा लिया। बताया कि वह 12 सितंबर को अपने तीन बच्चों के साथ भारत आई थी। उसके साथ दो बेटे और एक बेटी थी। वह एक बेटी को अपने माता-पिता के पास छोड़कर आई है। अब मैनपाल की अनुपस्थिति में मेटाचन और बच्चे परिवार के साथ रहेंगे।
  • परिवार ने समझाया मंगलसूत्र का महत्व : शादी के बाद मेटाचन मंगलसूत्र पहनकर काफी खुश नजर आई। परिवार के लोगों ने जब उसे मंगलसूत्र के महत्व के बारे में समझाया तो उसने मंगलसूत्र को हाथ में पकड़कर उसे समझने की कोशिश की। शादी के बाद ससुराल पहुंची मेटाचन के लिए यह परिवार के साथ नई जिंदगी की शुरुआत का पहला दिन रहा।
  • मुस्कुराते हुए इशारों से प्रतिक्रिया देती नजर आईं: परिवार की बातचीत समझने में जब मेटाचन को परेशानी होती तो वह मुस्कुराते हुए इशारों से प्रतिक्रिया देती नजर आईं। भाषा की दूरी के बावजूद परिवार के सदस्यों के साथ घुलने-मिलने की कोशिश करती दिखाई दी। बच्चे भी खूब मस्ती करते दिखे।
मां रोशनी देवी ने कहा कि मेटाचन जल्द ही परिवार में घुल-मिल जाएगी।

मां रोशनी देवी ने कहा कि मेटाचन जल्द ही परिवार में घुल-मिल जाएगी।

मां रोशनी बोली- आठ साल बाद बेटे से मिलकर बहुत खुशी हुई

मेनपाल की मां रोशनी ने बेटे की शादी के बाद भावुक होते हुए कहा कि आठ साल बाद बेटे से मिलकर बहुत खुशी हुई है। अब बहू, पोता और पोती साथ हैं, इससे मेनपाल की कमी काफी हद तक पूरी होगी।

बता दें कि ढिल्ला 2018 में पैरोल से फरार होकर कंबोडिया भाग गया था। वहां उसने बीयर बार और रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू किया। इसी दौरान उसका मेटाचान से अफेयर हो गया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे, जिन्हें अब शादी की।

विदेशी महिला से बेटी की शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर मां रोशनी ने कहा कि मेटाचन जल्द ही परिवार में घुल-मिल जाएगी। भाषा की समस्या जरूर है, लेकिन परिवार के लोग उसे समझने और उसके साथ तालमेल बनाने की कोशिश करेंगे।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें….

45 साल की उम्र में शादी करेगा हरियाणा का गैंगस्टर:कंबोडिया से चार बच्चे लेकर आई दुल्हन; 12 घंटे की कस्टडी पैरोल पर झज्जर आएगा

हरियाणा का गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला करीब 45 साल की उम्र में कंबोडिया की युवती से शादी करने वाला है। हत्या समेत कई गंभीर मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे मैनपाल को शादी के लिए हाईकोर्ट से 12 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *