Headlines

ट्रांसफार्मर की पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत:तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, बिजली के तारों में झूल रही थी बॉडी




बांसवाड़ा जिले में बिजली पोल पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई और शव तारों के बीच झूलने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसा दानपुर थाना क्षेत्र के कालाखेत गांव में शुक्रवार देर शाम हुआ। ​दानपुर थाने के एएसआई रमेश चंद्र ने बताया- देर शाम कालाखेत के सरपंच का फोन आया था। सूचना मिली थी कि कालाखेत गांव में एक व्यक्ति बिजली के पोल पर चिपका हुआ है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच करने पर पाया कि डीपी के पोल पर अंबालाल (35) पुत्र मांगूड़ा खराड़ी, निवासी कालाखेत का शव झुलसी हुई हालत में लटका हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अंबालाल ट्रांसफार्मर (डीपी) के पोल पर कुछ काम करने चढ़ा था, लेकिन उस समय लाइन में सप्लाई चालू थी। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई रमेशचंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक लाइनमैन नहीं था और उसे किसी ठेकेदार ने भी इस काम के लिए नहीं रखा था। ऐसे में कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *