![]()
सिरसा जिले से डबवाली के रेस्टोरेंट संचालक का पालतू डॉग जेरी मिल गया है। खास बात है कि जिस युवक ने डॉग जेरी को चोरी किया था, उसे वह बेचने के लिए डॉग डॉक्टर के पास अस्पताल में आ पहुंचा। तभी डॉक्टर ने जेरी को पहचान लिया और उसके मालिक को फोन कर दिया। इस पर मालिक राजीव बंसल अस्पताल में पहुंचे और जेरी देखते ही मालिक की ओर दौड़ा। इस पर डॉग डॉक्टर ने मालिक और उक्त युवक के बीच समझौता करवा दिया और असल मालिक को उनको जेरी दिलवा दिया। इसके बदले में मालिक राजीव बंसल ने उस युवक को अपने ही जेरी को वापस देने के लिए इनाम राशि (25 हजार रुपए) में से आधी रकम उक्त युवक को दी और आधी रकम धार्मिक-सामाजिक कार्य के लिए डोनेट कर दी। डॉग मालिक राजीव बंसल ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, पैसों की बात नहीं है। हमने जो इनाम रखा था वो युवक को दे दिया। किसी का हक हम रखना नहीं चाहते थे और न ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई चाहते थे। वे संतुष्ट है कि उनका जेरी मिल गया। राजीव बंसल ने तलाशने में सहयोग करने के लिए दैनिक भास्कर एवं सभी का आभार जताया।
अच्छे घर से ताल्लुक रखता है उक्त युवक और ऐसे मिला जानकारी के अनुसार, उक्त युवक अच्छे घर से ताल्लुक रखता है। वह डॉग जेरी को चुराने के बाद अपने घर ले गया। मगर जेरी ने उसके घर पर सही ढंग से खाना-पीना नहीं किया और वह बीमार होने की स्थिति में जा पहुंचा। एक तरह से उनके घर पर सही से नहीं रह पाया। इसके बाद युवक ने उसे बेचने का प्लान बनाया और डॉग डॉक्टर से संपर्क किया। इसके बाद वह अस्पताल लेकर गया और वहां डॉक्टर को बताया कि यह सही नहीं रह पा रहा है और इसे सेल (बेचना चाहता) करना है। इस पर डॉक्टर ने जेरी को पहचान लिया, क्योंकि वे राजीव बंसल के जानकार है। अक्सर वे जेरी को चेकअप के लिए उनके पास लेकर जाते थे।
घर आते ही जेरी मालिक-परिवार से खेलने लगा शुक्रवार देर शाम राजीव बंसल जेरी को लेने के बाद अपने पहुंचे। जेरी घर आते ही मालिक और परिवार के सदस्यों के साथ खेलने लगा। बेड पर कुछ देर सोया और खाना पीना किया। राजीव बंसल बोले, जेरी के मिलने के बाद घर लाने से पहले से डॉक्टर से चेकअपप करवाया है, कोई दिक्क्त नहीं है। अब जाकर टेंशन दूर हुई है और जेरी को लेकर पूरा परिवार परेशान था। स्कूटी सवार पहले आना-कानी की, बाद में कंप्लेंंट वापस इसका एक सीसीटीवी वायरल हुआ था, जिसमें स्कूटी सवार एक व्यक्ति और युवक उसे ले जाते दिखने का दावा किया जा रहा था। इस पर डॉग मालिक ने स्कूटी सवार से संपर्क किया तो उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद मालिक बंसल ने डबवाली की गोल चौकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने स्कूटी सवार व्यक्ति को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया तो बोला-थैले में सब्जी थी। पुलिस ने अगले दिन फिर दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया। दो दिनों तक यह मामला चलता रहा। शुक्रवार शाम को मालिक को डॉग डॉक्टर का फोन आने पर पता चला। 18 सितंबर से गायब था और 8 दिन बाद मिला, बर्थडे मनाता था परिवार ये जेरी 18 सितंबर से वह घर से गायब था। तब से परिवार उसे तलाश रहा था। सीसीटीवी के जरिए जेरी तक पहुंचे। 8 दिन बाद जेरी मिला है। यह पग नस्ल का कुत्ता है, जो बहुत कम भौंकता व काटता है। इसीलिए उसे चुरा ले गए। इसके मालिक राजीव कुमार बंसल परिवार के साथ डबवाली में गोली चौक के पास रहते हैं। राजीव बंसल का मैरिज पैलेस और रिगल फूड नाम रेस्टोरेंट है। जेरी इनके घर का करीबी मेंबर था और वे हर साल 22 फरवरी को उसका बर्थडे सेलिब्रेट करते थे। राजीव किलियांवाली निवासी अपने दोस्त से लेकर आए थे। तब से वह फैमिली से जुड़ा था और सभी का उसके प्रति गहरा लगाव था। वह उनके साथ ही बेड पर सोता था और शाम को घर आने पर सब उसके साथ मस्ती करते थे।
Source link
डबवाली रेस्टोरेंट संचालक का मिसिंग पालतू डॉग मिला:चोरी के बाद युवक डॉग डॉक्टर को बेचने पहुंचा, बोला-खाना-पी नहीं रहा, मालिक ने दिया इनाम
