Headlines

धनबाद में तालाब में डूबी बच्ची की लाश मिली:20 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने शव निकाला बाहर, नहाते समय हुई थी घटना




धनबाद के बाघमारा रामकनाली ओपी क्षेत्र के झींझींपहाड़ी बस्ती में बूढ़ा बाबा मंदिर के पास तालाब में नहाने के दौरान डूबी 12 वर्षीय बच्ची शीतल कुमारी का शव करीब 20 घंटे बाद शनिवार को बरामद कर लिया गया। शीतल झींझींपहाड़ी निवासी लालमोहन कर्मकार की पुत्री थी। शुक्रवार शाम वह अपनी फुफेरी बहन के साथ तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। रामकनाली ओपी पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। तेतुलमारी से पहुंचे अनुभवी गोताखोरों ने देर शाम तक तालाब में खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा। शनिवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल पर डीसी के निर्देश से भटिंडा फॉल की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने तालाब में रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद बच्ची का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रामकनाली ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो ने बताया कि मृत बच्ची के परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *