Maya Angelou Life Lessons | Courage Is Most Important Virtue


41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

माया एंजेलो अमेरिका की प्रसिद्ध कवयित्री, लेखिका थीं। उनकी आत्मकथा ‘आई नो व्हाई द केज्ड बर्ड सिंग्स’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। 1. जब आप सीखें, तो सिखाएं। जब आपको कुछ मिले, तो उसे दूसरों को भी दें। 2. मेरा जीवन सिर्फ जीवित रहने तक सीमित नहीं है। जुनून, करुणा, हास्य और अपनी शैली के साथ आगे बढ़ना है। 3. अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं, तो उसे बदलें। अगर उसे बदल नहीं सकते, तो अपना नजरिया बदलें। शिकायत न करें। 4. आप अपने साथ होने वाली हर घटना को नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन यह तय कर सकते हैं कि वो आपको कमजोर न बना दे। 5. अगर आप हमेशा सामान्य बनने की कोशिश करेंगे, तो कभी नहीं जान पाएंगे कि आप कितने अद्भुत हो सकते हैं। 6. अंदर से आने वाली रोशनी को कोई भी चीज धुंधला नहीं कर सकती। 7. हमारे सामने कई हार आ सकती हैं, लेकिन हमें खुद को हारा हुआ नहीं मानना चाहिए। 8. साहस सभी गुणों में सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि साहस के बिना आप किसी दूसरे गुण को लगातार अपना नहीं सकते। 9. एक लीडर दूसरों में महानता देखता है। अगर वह सिर्फ खुद को देखता है, तो वह अच्छा लीडर नहीं हो सकता। 10. जब मैं किसी फैसले को खुले दिल से लेती हूं, तो आमतौर पर वह सही फैसला होता है। 11. जब तक खुद नहीं करेंगे, तब तक कुछ काम नहीं करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *