आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
| सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं |
|
10 राज्यों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें जोधपुर-चेन्नई के बीच 9 ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन बीना-आगासौद में यार्ड रीमॉडलिंग से 20 ट्रेनें प्रभावित तत्काल टिकट में बदलाव मालवा- सोमनाथ एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन नहीं आएगी |
| आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा |
|
जनजातीय चित्र प्रदर्शनी मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा भील जनजातीय चित्रकार बाबू ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। 28 वर्षीय युवा भीली चित्रकार बाबू ताहेड़ का जन्म मध्य प्रदेश की भोपाल में हुआ। झाबुआ जिले के पहाड़ी ग्राम गेहलर के रहने वाले उनके माता-पिता मंगलिया एवं अंतुबाई वर्षों पहले रोजगार की तलाश में भोपाल आए थे। इसके बाद वे यहीं बस गए। बाबू ताहेड़ समेत 6 भाई-बहनों का लालन-पालन और शिक्षा भी भोपाल में ही हुई। 90 प्रतिशत डिस्काउंट सेल जहान-नुमा पैलेस में दो दिन की 90% तक डिस्काउंट सेल आयोजित की गई है। 26 और 27 सितंबर को होने वाली इस दो दिवसीय सेल में हाउसहोल्ड आइटम, फुटवियर और गारमेंट्स पर 90% तक की छूट शामिल है। |
| कैंपस/जॉब |
|
जामिया के पाठ्यक्रम में अब स्वयं के कोर्स जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। आईईएचई शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी। |

काम की जरूरी लिंक्स…
आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।
हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल
ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन
