![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के पुसौर ब्लॉक में एक कच्चा मकान गिर जाने से महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति और बच्चा घायल हो गया। घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नंदेली के महंत पारा में रहने वाले रोहिणी महंत 40 साल, उसका पति रतन महंत 45 साल और शिवम महंत 13 साल रात में घर पर थे। तभी अचानक उनका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इससे तीनों मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने जब कच्चा मकान गिरने की आवाज सुनी तो तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद गांव के अनमोल महंत समेत अन्य ग्रामीण किसी तरह उन्हें मलबे से किसी तरह बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए पुसौर अस्पताल के गए। रस्ते में महिला की मौत हो गई तब तक मौके पर डायल 112 की टीम भी पहुंच गई। घायल महिला रोहणी महंत की स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे प्रारंभिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दीवाल व चौखट गिरने से आई गंभीर चोट वहीं उसके पति और बेटे का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पुसौर क्षेत्र में पिछले 2-3 दिनों से अच्छी बारिश हो रही थी और बारिश के कारण मिट्टी का जर्जर घर धसकने के कारण दीवाल व चौखट मृतिका के सिर में लगने से उसे गंभीर चोट पहुंची। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
रायगढ़ में कच्चा मकान भरभरा कर गिरा; महिला की मौत:पति और उसका बच्चा घायल, देर रात पुसौर के नंदेली में हुई घटना
