Headlines

दो पिकअप से जब्त हुआ चार करोड़ से अधिक का:नेशनल हाईवे 43 पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया साढ़े 8 क्विंटल गांजा, 6 गिरफ्तार




छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत चार करोड़ 59 लाख रुपये बताई गई है। गांजा ओडिसा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। मामला नागपुर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिकअप सवार छत्तीसगढ़ के कई थाना-चौकी क्षेत्र को पार कर मध्यप्रदेश की सीमा तक पहुंच गये थे। जानकारी के मुताबिक, MCB जिले में नागपुर चौकी के सामने रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने ओडिशा नंबर प्लेट लगे 2 पिकअप वाहनों को रोका। पुलिस ने पिकअप क्रमांक OD 14 AA 3468 और OD 14 AL 9682 की तलाशी ली तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला। गांजे के पैकेट बोरों में भरे गये थे और कपड़ों के गटठ्ठर में बांधे हुए थे। 200 से अधिक पैकेटों में भरा मिला गांजा नागपुर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह ने बताया कि दोनों पिकअप वाहनों में गांजे के 200 से अधिक पैकेट मिले हैं। कुल गांजा करीब 9.20 क्विंटल है, जिसकी कीमत साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गये आरोपियों में चार ओडिसा के हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के कटनी जा रहे थे। ये आरोपी हुए गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के कई थानों को पार कर गए थे आरोपी ओड़िसा से गांजा लोड कर आरोपी जशपुर के रास्ते सरगुजा सीमा में पहुंचे। आरोपियों ने नेशनल हाईवे 43 में सरगुजा जिले के पांच थाना क्षेत्रों को पार किया। आरोपी सूरजपुर जिले के तीन और कोरिया जिले के तीन थाना क्षेत्रों को पार कर नागपुर पहुंच गये थे। आरोपी मध्यप्रदेश सीमा पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले ही पकड़ लिए गये। ओड़िसा से गांजा तस्करी में सरगुजा एवं सूरजपुर जिले का रूट सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *