![]()
फाजिल्का के अबोहर क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद कलह का एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के छोड़कर जाने पर से तनाव में आए युवक ने जहर पी लिया। दो दिन जिंदगी की जंग लड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने साली और साढ़ू पर कलह कराने का आरोप लगाया था। इस मौत से एक मासूम बेटी के सिर से पिता साया उठ गया क्षेत्र के गांव खुब्बन निवासी 28 वर्षीय कुलदीप ने दो साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। उसकी एक डेढ़ साल की बेटी है। बीते कुछ समय से पति पत्नी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसी घरेलू विवाद और पत्नी के घर छोड़कर चली गई। इससे आहत कुलदीप ने दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक निगल लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे निजी निजी अस्पताल में भर्ती कराय दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद घर में मातम छा गया। परिजनों ससुराल वालों, साली और साढ़ू पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साली और साढ़ू पर उकसाने का आरोप मृतक की मां ने बताया कि कुलदीप ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष का हस्तक्षेप बना हुआ था। मां का आरोप है कि हनुमानगढ़ में रहने वाली साली और साढ़ू लगातार उसकी बहु को भड़काते थे। इसी के चलते तीन दिन पहले दोनों में विवाद हुआ और पत्नी बेटी को लेकर अपने जीजा के घर हनुमानगढ़ चली गई। थाने में शिकायत दर्ज, पत्नी के न लौटने पर उठाया खौफनाक कदम पत्नी के अचानक घर छोड़कर चले जाने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन पत्नी के वापस न आने और लगातार तनाव के कारण कुलदीप पूरी तरह टूट गया। मानसिक परेशानी के चलते उसने 24 सितंबर को खेत में इस्तेमाल होने वाली जहरीली कीटनाशक दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अबोहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
अबोहर-प्रेम विवाह के बाद कलह ने ली युवक की जान:पत्नी के घर छोड़ने से था आहत, दो साल पहले की थी शादी, साली-साढ़ू पर आरोप
