![]()
पंजाब के फगवाड़ा स्थित LPU में छात्रा से रेप के दावे के बाद शनिवार रात से हंगामा शुरू हुआ। छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की। रविवार सुबह 7 बजे छात्रों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जो 17 घंटे तक रहा। इस दौरान छात्र टैंक, ट्रक और एक मिग-23 लड़ाकू विमान पर भी चढ़े। शाम 7:30 बजे लाठीचार्ज के बाद छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया और 3 गाड़ियों में आग लगा दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और छात्र घायल हो गए। रात 9 बजे पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। ऊपर फोटो पर लगे प्ले बटन पर क्लिक कर देखें LPU में हंगामे का पूरा VIDEO…
Source link
पंजाब- LPU में हंगामे का VIDEO:पहले आगजनी-तोड़फोड, फिर टैंक, ट्रक और विमान पर चढ़े छात्र; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
