![]()
करनाल जिला में कुंजपुरा के कश्यप मोहल्ला में तीन दिन से बंद एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान के कुंडे और ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण, 40 हजार रुपए नकद और अन्य सामान चोरी कर ले गए। महिला अपनी रिश्तेदारी से वापस घर पहुंची थी, जिसके बाद उसे चोरी का पता चला। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर करीब पांच लाख रुपए के नुकसान की बात कही है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन दिन के लिए मकान बंद कर गई थी महिला
कुंजपुरा निवासी शिकायतकर्ता मीरा ने पुलिस को बताया कि उसके कोई बच्चे नहीं हैं और वह विधवा है। वह अपने घर का कुंडा-ताला लगाकर तीन दिनों के लिए करनाल में रिश्तेदारी में गई थी। 26 सितंबर की रात करीब 8 बजे घर पहुंचने पर मकान के कुंडे और ताले टूटे हुए मिले। अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब
मीरा के अनुसार, चोर घर की अलमारी से एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी सोने की बालियां, दो तोले का सोने का हार, सोने की गले की चेन और लॉकेट चोरी कर ले गए। इसके अलावा एक जोड़ी चांदी की पाजेब और चौड़ी चांदी के हाथ फूल भी चोरी हुए हैं। घर में रखे 20 हजार रुपए नकद भी गायब मिले। मंदिर में कीर्तन के लिए रखे 20 हजार भी चोरी
महिला ने बताया कि घर के मंदिर में कीर्तन के लिए रखे करीब 20 हजार रुपए भी चोर ले गए। इस तरह सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत कुल करीब पांच लाख रुपए का नुकसान होने की बात शिकायत में कही गई है। मीरा ने बताया कि उसे अभी किसी व्यक्ति पर शक नहीं है और पुलिस से मौके पर पहुंचकर जांच करने की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने मीरा की शिकायत के आधार पर कुंजपुरा थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एचसी संजीव को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा ताकि कुछ सुराग लग सके।
Source link
करनाल में बंद मकान से लाखों की चोरी:तीन दिन बाद घर लौटी महिला तो टूटे मिले कुंडे-ताले, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी लेकर हुए फरार
