Headlines

टापू में फंसे छह ग्रामीण एसपी ने कराया रेस्क्यू




भास्कर न्यूज | जांजगीर सक्ती जिले से बहने वाली महानदी और बोराई नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि और तटीय क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हालात का जायजा लेने के लिए कलेक्टर जयश्री जैन और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने डभरा क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल और सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। डभरा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले मांजरखुर्द इलाके में महानदी का जलस्तर बढ़ने से भयंकर जलभराव हो गया था। यहां महानदी के एक टापू में छह ग्रामीण फंस गए थे। संकट में फंसे इन ग्रामीणों में दूधनाथ माली, कृष्णा माली, रामशीला माली, बिहारी माली, राजधानी माली और महेशराम माली शामिल थे। स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी छह ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर हुई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। चंद्रपुर क्षेत्र में भी असर, बनाए तीन राहत शिविर डभरा अनुभाग के चंद्रपुर क्षेत्र में भी नदी का पानी पहुंचने से वार्ड क्रमांक 4 और वार्ड क्रमांक 5 सहित कई अन्य परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष और कड़ा ध्यान रखा जा रहा है। प्रभावित नागरिकों के ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान पर 3 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में भोजन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और शौचालय सहित सभी आवश्यक और मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह सुनिश्चित की गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *