![]()
भोजपुर में रविवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। काफी करीब से सिर में गोली मारी गई है। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर एसपी को बुलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही धोबहां थानाध्यक्ष वर्षा रानी और साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ-वन रौशन कुमार मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक की पहचान हेमतपुर गांव निवासी सोनू सिंह(20) के तौर पर हुई है। जम्मू में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना मैनपुरा गांव स्थित काली मंदिर के पास की है। कनपटी में लगी गोली मृतक के चाचा संतोष सिंह ने बताया कि घर से समान लेने के लिए निकला था। इसी बीच किसी का फोन आया और वो पैदल ही मंदिर की ओर चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों से गोली लगने की सूचना मिली। तुरंत मौके पर पहुंचा, दाहिने साइड कनपटी पर गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
‘बेटे के किसी ने फोन करके बुलाया था’ मां मीना देवी ने बताया कि बबुआ हमार जम्मू में अच्छे से कमा रहा था। पेट में दर्द होने के बाद बीस दिन पहले गांव आया था। आरा में उसका ऑपरेशन कराया था। दस दिन पहले टांका कटा ही था। रविवार शाम में चावल, दाल खाने के बाद घर में बैठा था। तभी हमने कहा कि दुकान से दादी के लिए दूध लेकर आ जाओ। इसके बाद सोनू पैदल धीरे-धीरे दूध लाने के लिए चला गया। कुछ देर के बाद सोनू का मेरे पास फोन आया। उसने बताया कि किसी ने उसको फोन कर मंदिर की ओर बुलाया है। मिलकर आने के बाद दूध लेकर घर आ जाएंगे, तुम रात के लिए तब तक खाना बनाओ। इसी बीच मैनपुरा काली मंदिर के पास उसकी गोली मार हत्या कर दी। ‘किसी से विवाद नहीं था’ परिजन के मुताबिक गांव में सोनू का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। हालांकि बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके से मृतक का मोबाइल भी नहीं मिल सका है। मोबाइल के मिलने के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकता है उसे फोन करके किसने बुलाया था।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में साइबर डीएसपी सह प्रभारी सदर एसडीपीओ-वन रौशन कुमार ने बताया की हत्या का कारण परिजन की ओर से स्पष्ट नहीं बताया गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घर में मचा कोहराम मृतक घर का इकलौता बेटा था। परिवार में मां मीना देवी है। पिता मुन्ना सिंह की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां मीना देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर में गोली मारकर युवक की हत्या:मां बोली- किसी से दुश्मनी नहीं थी, फोन करके किसी ने उसे मंदिर के पास बुलाया था
