Headlines

पति की मारपीट से गर्भ में बच्चे की मौत:बिजनौर में दहेज में कार-सोने की चेन न मिलने पर पीटा, पति समेत 3 पर केस




बिजनौर की एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पति की पिटाई से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर कोतवाली के मोमिनपुर दर्गो की प्रभा रानी की शादी 30 नवंबर 2025 को हरिद्वार के रोहित पंवार से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार और सोने की चेन न मिलने से नाराज थे और लगातार दबाव बना रहे थे। प्रभा पति के साथ देहरादून में रहती थी, जहां पति शराब पीकर मारपीट करता था। 21 मार्च की रात मारपीट में पेट में चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *