पंचकूला के चंडीमंदिर टोल पर स्टंट करते हुए बाइकर्स।
पंचकूला में वीकेंड की सुबह जहां शहरवासी शांति और सुकून की उम्मीद करते हैं, वहीं ज़िरकपुर-कालका-शिमला हाईवे (NH-5) पर हाई-परफॉर्मेस बाइकर्स का कब्जा हो जाता है। सुबह 5 से 9 बजे के बीच दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से आने वाले स्टंटबाज यहां
.
टोल प्लाजा के आसपास 50 किमी/घंटा की तय स्पीड लिमिट को ठेंगा दिखाते हुए ये राइडर्स 120 से 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाते हैं। इस दौरान टोल प्लाजा के पास ग्रुप का इंतजार करते समय व्हीली और जिग-जैग जैसे खतरनाक स्टंट किए जाते हैं।
सूरजपुर एरिया के लोगों ने इस बार ऐसे बाइकर्स की हरकतों के वीडियो शूट किए हैं। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाइकर्स के साथ-साथ स्कूटी पर भी युवा जमकर स्टंटबाजी कर रहते हें। 18 से 25 के बीच की उम्र के इन युवाओं को जान की कतई परवाह नहीं है।

चंडीमंदिर टोल पर स्कूटी से स्टंट करते हुए युवक।
मॉर्निंग वॉकर और साइक्लिस्ट में दहशत
सूरजपुर निवासी 45 वर्षीय रविंदर पाल का कहना है कि वे इस खतरनाक राइडिंग के डर से अपने नाबालिग बेटे को सुबह साइकिलिंग पर नहीं ले जा जाते। वहीं चंडीगढ़ के आईटी प्रोफेशनल गगन के मुताबिक, बाइक्स के तेज शोर और अनियंत्रित स्पीड से साइक्लिस्ट अक्सर हादसों का शिकार होने से बाल-बाल बचते हैं।

चंडीमंदिर टोल एरिया में ओवरस्पीड बाइक दौड़ाते हुए युवक।

स्टंट करते हुए बाइकर्स।

रसूख का रौब और बेबस पुलिसिंग…
- रसूखदारों की सिफारिशें: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े जाने पर कई रसूखदार बाइकर्स प्रशासनिक अफसरों या पुलिस अधिकारियों के संपर्कों का धौंस दिखाते हैं, वहीं कुछ उल्टे पुलिस पर परेशान करने का आरोप मढ़ने लगते हैं।
- नहीं हैं स्पीड कैमरे: चंडीमंदिर टोल प्लाजा के कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास लगे कैमरे केवल गाड़ियों के नंबर नोट कर सकते हैं, स्पीड मापने की सुविधा नहीं है।
- ANPR कैमरों का प्रस्ताव: ट्रैफिक एसएचओ (सूरजपुर) पीएसआई अभिषेक ने बताया कि ज़िरकपुर-शिमला हाईवे और एचएमटी पिंजौर जैसे प्रमुख स्थानों पर एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरे लगाने का प्रस्ताव है।

