Headlines

पिटाई से आहत युवक ने गोली मारकर दी जान:फरीदकोट में दोस्त की बहन से बातचीत के शक में तीन ने पिटाई की थी, मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज




फरीदकोट जिले के जैतो शहर के अंबेडकर नगर में बहन से बात करने के शक में दोस्तों ने युवक को जमकर पीटा। इस बेइज्जती से आहत युवक ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 30 वर्षीय युवक सुरेश कुमार (पुत्र कृष्ण कुमार) का उसके दोस्तों से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। जांच में सामने आया है कि युवक ने जिस हथियार से खुद को गोली मारी, उसका लाइसेंस उसके पास नहीं था। पुलिस हथियार कहां से आया इसकी जांच कर रही है। मृतक के भाई नरेश कुमार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सुरेश कुमार की आरोपी मनीष कुमार, लक्की और विशाल के साथ पुरानी दोस्ती थी। हालांकि, मनीष कुमार को शक था कि उसकी रिश्ते की बहन के साथ सुरेश बातचीत करता है, जिसके कारण उनके बीच मनमुटाव पैदा हो गया था। इसी रंजिश के चलते रविवार को मनीष ने लक्की और विशाल के साथ मिलकर सुरेश की जमकर पिटाई कर दी। घर लौटने के बाद मारपीट से हुई बेइज्जती को न सह पाने के कारण सुरेश ने रात में घर की छत पर जाकर खुद को पिस्तौल से गोली मार ली। परिजनों द्वारा उसे तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
आरोपियों की तलाश में छापेमारी थाना जैतो पुलिस ने मृतक के भाई नरेश कुमार के बयान के आधार पर आरोपी मनीष कुमार, लक्की और विशाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। थाना जैतो के एसएचओ (SHO) इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। युवक के पास नहीं था हथियार का लाइसेंस एसएचओ ने स्पष्ट किया कि मृतक सुरेश कुमार के पास किसी भी हथियार का लाइसेंस नहीं था। पुलिस अब इस बिंदु पर गहन जांच कर रही है कि खुदकुशी के लिए इस्तेमाल की गई पिस्तौल (अवैध हथियार) उसके पास कहां से आई और इसका स्रोत क्या था। . पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *