Headlines

मानसून की रफ्तार थमी, 5 दिन मौसम ड्राई:आज एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार, 33° तापमान के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म




छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम ड्राई रहा। सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर ही हल्की बारिश हुई। अगले 4 से 5 दिनों में भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि, आज (मंगलवार) प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। सोमवार को राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। रायपुर में 33 डिग्री तापमान रह सकता है रायपुर में आज ( 29 सितंबर) बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रारोड सबसे ठंडा सोमवार को राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। रायपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री रहा। क्या है सिस्टम में बदलाव की वजह मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है। वहीं उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई पर साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *