Headlines

पंचकूला व्यापारी से 3 मिनट में 2.09 लाख की ठगी:दुकान पहुंचते ही आए 4 मैसेज: बैंक खाते से उड़े पैसे; UPI ब्लॉक कर बचाई बाकी रकम




पिंजौर के रतपुर कॉलोनी निवासी और स्टेशनरी व्यापारी रवि कुमार अग्रवाल साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। अज्ञात ठगों ने महज तीन मिनट के भीतर उनके यस बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर 2,09,404 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 37 वर्षीय रवि कुमार ने बताया कि वह रतपुर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं और पिंजौर में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। 27 सितंबर को दोपहर करीब 3:15 बजे वह खाना खाकर घर से दुकान के लिए निकले थे। जैसे ही वह अपनी दुकान पर पहुंचे, उनके मोबाइल फोन पर बैंक खातों से पैसे कटने के बैक-टू-बैक 4 मैसेज आने शुरू हो गए। ब्लॉक कराया UPI, पोर्टल पर दी शिकायत लगातार पैसे कटने के मैसेज मिलते ही रवि कुमार ने तुरंत 3:40 बजे यस बैंक की पिंजौर शाखा में फोन कर अपनी सभी यूपीआई (UPI) सेवाएं ब्लॉक करवाईं। इसके बाद उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
चल रही है जांच : SI जगमीत सिंह
पंचकूला साइबर थाना सेक्टर-20 के SI जगमीत सिंह ने बताया कि रवि कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की आगामी जांच की जा रही है और ट्रांजैक्शन आईडी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *