Headlines

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप




अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल किया है। बराड़ की जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर (करीब 9.5 करोड़ रुपए) तक का इनाम देने की घोषणा की गई है। बराड़ को लॉरेंस ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का उत्तरी अमेरिका में प्रमुख ऑपरेशनल लीडर बताया गया है। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ पर 2023 में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप है। इसी साल जुलाई में निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने पहली बार चार्जशीट दाखिल की थी। अमेरिकी सरकार के मुताबिक, लॉरेंस भारतीय जेल में रहते हुए भी अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क चला रहा है। वह जेल में तस्करी से पहुंचाए गए मोबाइल फोन और इंटरनेट कॉलिंग डिवाइस के जरिए हत्या, रंगदारी, अपहरण, ड्रग्स और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों का निर्देश देता है। जुलाई में आई अमेरिकी रिपोर्ट में गैंग को लेकर 5 दावे किए गए थे 2023 में हुई थी निज्जर की हत्या कौन है गोल्डी बराड़, इसके बारे में सिलसिलेवार पढ़ें… पंजाब पुलिस में ASI थे गोल्डी बराड़ के पिता सतिंदरजीत सिंह उर्फ सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब शहर स्थित आदेश नगर की गली नंबर 3 के एक घर में 11 अप्रैल 1994 को हुआ था। गोल्डी के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में बतौर ASI तैनात थे। गोल्डी की मां प्रीतपाल कौर हाउस वाइफ थीं। गोल्डी शुरू से क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल नहीं था। जब वह 2010 में पंजाब यूनिवर्सिटी में गया तो वह गैंगस्टरों के टच में आया। इससे पहले गोल्डी स्टेट लेवल का कबड्डी खिलाड़ी था। कॉलेज के दौरान उसकी मुलाकात लॉरेंस बिश्नोई से हुई। लॉरेंस तब छात्र राजनीति का बड़ा चेहरा था और गोल्डी के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ का अच्छा मित्र था। गुरलाल के जरिए दोनों मिले और काफी करीब हो गए। लॉरेंस और उसके गैंग के साथ मिलकर कॉलेज और चंडीगढ़ में कई वारदातें की गई, मगर तब किसी भी बड़े क्राइम में गोल्डी का नाम नहीं था। यह दोस्ती इतनी गहरी हो गई थी कि दोनों एक दूसरे से हर बात पर सलाह करते थे। यह सिलसिला करीब 2020 तक चला। तब तक गोल्डी मशहूर नहीं था। गुरलाल की हत्या के बाद गैंगस्टर बना गोल्डी गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल की 11 अक्टूबर 2020 को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर देर रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। तब गुरलाल पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) का बड़ा छात्र नेता था। उक्त हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस के एंटी चल रहे बंबीहा गैंग ने ली थी। इसके बाद गोल्डी ने गैंगस्टर वॉर में कदम रखा। गुरलाल की मौत के बाद लॉरेंस ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उसने लिखा था कि अब से नई जंग की शुरुआत होगी। इसके बाद गोल्डी ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बंबीहा और बंबीहा गैंग के साथ चलने वाले कई गैंगस्टरों की हत्या करवाई। हालांकि उन हत्याओं में गोल्डी खुद सामने नहीं आया था, मगर उसका नाम पंजाब पुलिस की जांच में सामने आ गया था। इन सभी तथ्यों के बारे में गोल्डी के पिता को पता चल गया, क्योंकि वह पंजाब पुलिस में ही कार्यरत थे। इसके बाद उसके पिता ने किसी तरह गोल्डी को मनाया और साल 2021 में गोल्डी को स्टूडेंट वीजा पर कनाडा भेज दिया। कनाडा से गोल्डी ने करवाई कई हत्याएं 2021 में गोल्डी कनाडा पहुंच गया था। गोल्डी ने कनाडा पहुंचकर लॉरेंस से संपर्क किया और उसका सारा गैंग खुद चलाना शुरू किया। गोल्डी का नाम सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद चमक उठा था। 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास करीब 6 शूटरों ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने कनाडा से एक फेसबुक पोस्ट के जरिए ली। इसमें गोल्डी ने कहा था कि मोहाली में मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल लोगों को मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत सिंह ने रहने की जगह मुहैया करवाई थी। जब सिद्धू को पता चला कि लॉरेंस गैंग शगनप्रीत को टारगेट कर रही थी तो उसने अपने मैनेजर को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया। इसके चलते सिद्धू की हत्या करवाई। डेरा प्रेमी प्रदीप कटारिया की बराड़ ने हत्या करवाई जानकारी के अनुसार, साल 2022 के अंत में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या हुई। इसकी भी जिम्मेदारी गोल्डी ने ली। पंजाब के मुक्तसर के मलौट में रणजीत सिंह उर्फ राणा सिद्धू की हत्या में भी गोल्डी बराड़ शामिल था। साथ ही हरियाणा में बंबीहा और कौशल गैंग के कई शूटरों की हत्या गोल्डी बराड़ ने करवाई। यह सिलसिला करीब 20 हत्याओं तक पहुंचा। इसके बाद फ्रांस के इंटरपोल सेक्रेटेरिएट जनरल ने 12 दिसंबर 2022 को गोल्डी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और गैर-जमानती वारंट जारी किया। सलमान खान के पीछे लगे हैं गोल्डी और लॉरेंस के कई शूटर ​​​​​​ गोल्डी ने कुछ महीने पहले एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उसका गैंग बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जरूर मारेगा। जब भी मौका मिलेगा, उसे मार देंगे। उसे भाई साहब (लॉरेंस बिश्नोई) ने बताया था कि उसने (सलमान) माफी नहीं मांगी है। गोल्डी बराड़ के कई शूटर सलमान खान के पीछे पड़े हुए हैं। इसे लेकर एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। क्योंकि बीते दिन मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा 2 शूटरों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी। उनके लिंक भी गोल्डी से पाए गए थे। गोल्डी को गिरफ्तार करने का CM मान ने किया था दावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2 दिसंबर 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है और उसे जल्द पंजाब पुलिस भारत लेकर आएगी। कुछ देर बाद CM मान के इस दावे को लेकर गोल्डी ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दे दिया और कहा कि उसे किसी ने गिरफ्तार नहीं किया है। CM मान का दावा गलत है। कनाडा में सुक्खा दुन्नेके को गोल्डी ने मरवाया पिछले साल 20 सितंबर को भारत द्वारा आतंकी घोषित किए गए सुक्खा दुन्नेके की कनाडा में हत्या करवा दी गई। उक्त हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी ने ली थी। गोल्डी ने इसे लेकर कहा था कि सुक्खा हमारे कई भाइयों की हत्या में शामिल था। उसने हमारे कई लड़कों को मरवाया। साथ ही वह ड्रग्स का बड़े स्तर पर व्यापार करता था। उसका ड्रग्स का काम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कनाडा में भी था, जिससे यूथ को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। सुक्खा मेरे भाई गुरलाल बराड़ और विक्की मिड्‌डूखेड़ा मर्डर केस में शामिल था। फोन पर बात कर सारी वारदात को वही हैंडल कर रहा था। गोल्डी ने गोगामेड़ी की करवाई हत्या 5 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या करवा दी गई। हत्या गोल्डी बराड़ ने करवाई, जिसमें गोल्डी ने माना था कि गोगामेड़ी के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा था। गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे राजस्थान में दंगे जैसा माहौल बना। घटना में गोगामेड़ी का एक सुरक्षाकर्मी भी मारा गया था। आतंकी अर्श डल्ला को मारने की धमकी दी गोल्डी बराड़ की खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला से दुश्मनी थी। गोल्डी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि डल्ला उसके निशाने पर है। डल्ला कोई गैंगस्टर नहीं है। वह सिर्फ शरीफ लोगों को डरा-धमका कर पैसे ऐंठता है। उसे और कोई काम नहीं। वह सिर्फ अपने लिए लोगों से पैसे इकट्ठा कर रहा है और कुछ नहीं। अर्श डल्ला को भी जल्द मारेंगे​​​​​। वह हमारी रडार पर है। जल्द उसका टाइम भी आ जाएगा। हालांकि, बुधवार को गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला ने ली। गिप्पी ग्रेवाल के घर पर भी करवाई फायरिंग कनाडा में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर गोल्डी बराड़ ने फायरिंग करवाई थी। गिप्पी की सलमान खान के साथ फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद गोल्डी ने कनाडा स्थित गिप्पी के घर पर फायरिंग करवाई। तब गोल्डी ने कहा था कि सिद्धू मूसेवाला के साथ भी गिप्पी ज्यादा प्यार दिखा रहा था। हर जगह पर वह हमारे एंटी गैंग्स के साथ ज्यादा घुल-मिल रहा था। पब्लिसिटी लेने के लिए ज्यादा उछल रहा था। इसलिए, उसे औकात दिखाने के लिए ऐसा किया। बस उसे फायरिंग करवा कर वॉर्निंग दी थी और कुछ नहीं। साथ ही गोल्डी ने हनी सिंह को भी फोन कर एक्सटॉर्शन-मनी मांगी थी। UAPA के तहत गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2 साल पहले UAPA के तहत आतंकी घोषित कर दिया। उसके खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से कनेक्शन मिले थे। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड था। इसके बाद केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गोल्डी को आतंकी घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *