Headlines

दुकान लूटने पहुंचे बदमाशों ने 3-4 राउंड फायरिंग की:मोतिहारी में एक गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टा समेत 21 कारतूस बरामद, 2 की तलाश जारी




मोतिहारी के लखौरा में दुकान लूटने के दौरान फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इनरवा फुलवार निवासी पिंकेश कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। तीन बाइक सवार बदमाशों ने की थी लूट की कोशिश थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि 15 सितंबर को मजिरवा के बिरती बाजार रोड स्थित रंजीत टेलीकॉम दुकान पर तीन बाइक सवार बदमाश पहुंचे थे। बदमाशों ने दुकान संचालक रंजीत कुमार के साथ हाथापाई की और लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान तीन-चार राउंड फायरिंग कर सभी बदमाश फरार हो गए। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी की पहचान की। पिंकेश की निशानदेही पर हथियार बरामद पुलिस ने इनरवा फुलवार निवासी पिंकेश कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, दो कट्टा और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में शामिल बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *