Headlines

कल से अस्पतालों का बदलेगा समय:एसआरजी और जनाना अस्पताल में अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी




झालावाड़ जिला मुख्यालय के अस्पतालों में 1 अक्टूबर से ओपीडी का समय बदल जाएगा। यह बदलाव श्री राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय (एसआरजी) और श्रीमती हीराकुंवर बा महिला अस्पताल में लागू होगा। एसआरजी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि अब डॉक्टर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों को देखेंगे। पहले ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। सभी अवकाश के दिनों में ओपीडी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगी। ओपीडी का समय खत्म होने के बाद भी मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दोपहर 3 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक इमरजेंसी में मरीजों को देखा जाएगा।
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से नए समय का ध्यान रखने की अपील की है। झालावाड़ जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मध्यप्रदेश के बारां, कोटा जिले के सुकेत, रामगंजमंडी और मोडक तक के लोग इलाज कराने आते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *