![]()
इंदौर नगर निगम ने बुधवार को रविंद्र नाट्य गृह में ‘स्वच्छता गौरव सम्मान समारोह’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 सफाई मित्रों और 22 ड्रेनेज कर्मचारियों को सम्मानित कर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस मौके पर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा- “सफाई मित्रों की मेहनत को सलाम, नगर निगम अपने कर्मचारियों के साथ परिवार बनकर खड़ा है।” समारोह में सफाई मित्रों को PPE किट सौंपी गई और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर प्रखर सिंह, प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौड़ सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील समारोह के दौरान एडिशनल कमिश्नर प्रखर सिंह ने सभी स्वच्छता साथियों से पात्रता के अनुसार शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ उठाने का आग्रह किया। कठिन दौर से निकलकर इंदौर ने बनाई पहचान प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौड़ ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वर्ष 2006-07 में जब निगम कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था, तब सभी सफाई साथियों के बैंक खाते खुलवाए गए थे। स्वच्छता साथियों के निरंतर सहयोग के बल पर ही आज इंदौर ने देश में स्वच्छता के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है ढोल की थाप और प्रस्तुतियों ने बांधा समां समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवी बना दिया। ढोल बजाने की अनूठी कला और बच्चियों की डांस परफॉर्मेंस ने लोगों का मन मोह लिया। सफाई कर्मचारियों के बच्चों और परिजनों की मौजूदगी से पूरे आयोजन में आत्मीय और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।
Source link
इंदौर मे 22 सफाई मित्र और 22 ड्रेनेज कर्मचारी सम्मानित:निगम कमिश्नर ने कहा- सफाई मित्रों की मेहनत को सलाम
