Headlines

नर्सिंग ऑफिसर्स ने दी आंदोलन की चेतावनी:कटौती और वेतन में देरी का विरोध, चिकित्सा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन




दौसा मेडिकल कॉलेज में निविदा पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स के नियमित मानदेय वेतन में कटौती एवं वेतन में देरी के विरोध में बुधवार को कर्मचारियों ने एडीएम अरविन्द शर्मा को चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने वेतन कटौती के निर्णय को वापस लेने तथा पूर्व में मिल रहे मानदेय को यथावत रखने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में निविदा/संविदा पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स के मानदेय में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में नर्सिंग ग्रेड-2 के लिए 13,150 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा था, जिसे अब कम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजमेस एवं वित्त विभाग की ओर से पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार भुगतान किया जा रहा था। अब नए निर्देशों के चलते पूर्व में आहरित दरों और नवीन निर्धारित दरों में अंतर आने से कर्मचारियों में असंतोष है। जिलाध्यक्ष विजय मीणा ने कहा कि न्यूनतम मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में कटौती से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने मांग की कि पूर्व में देय उच्च दरों को यथावत रखा जाए अथवा नए आदेशों के तहत कर्मचारियों को राहत दी जाए। आंदोलन की चेतावनी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और जयपुर में भी बड़ा आंदोलन शुरू किया जा सकता है। ज्ञापन देने वालों में निर्मल मीणा, उमरेश मीणा, अनिल मीणा, रामकेश, भूपेंद्र, सीताराम, जगमोहन, योगेश प्रजापत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *