![]()
सीकर की सालासर रोड पर स्थित एक गार्डन में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। सीकर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय भागवत कथा सुनाएंगे। भागवत कथा से पहले 1 अक्टूबर को सुबह 9:15 बजे कलश यात्रा निकलेगी। आयोजक नरेश नारवानी ने बताया कि खाकी मंदिर से कथास्थल तक कलश यात्रा निकलेगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन मंडल के मीडिया प्रभारी संजय मोर व संजय शर्मा ने बताया कि 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक रोज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी। कथा के दौरान रोजाना विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 7 दिवसीय आयोजन में सीकर शहर के 300 से ज्यादा सामाजिक व धार्मिक संगठन सहयोग कर रहे हैं। कथा के दौरान अग्र पीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज समेत शेखावाटी के सभी प्रमुख संत-महंत भी पहुंचेंगे। कथा की पूर्व संध्या से ही साधु-संतों का सीकर पहुंचना शुरू हो गया है। आयोजन समिति के राहुल तिवाड़ी ने बताया कि कथाव्यास इंद्रेश उपाध्याय की कथा के दौरान पहले दिन भागवत महात्म्य, दूसरे दिन कपिल चरित्र-अजमल चरित्र-ध्रुव चरित्र व जड़भरत कथा, तीसरे दिन प्रहलाद चरित्र व वामन अवतार, चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव), पांचवे दिन गोवर्धन लीला महोत्सव, छठे दिन भगवान कृष्ण-रूक्मिणी विवाह महोत्सव और सातवें दिन सुदामा चरित्र व शुकदेव पूजन की झांकिया सजाई जाएंगी। संयोजक सत्य सोमानी व दिनेश बियाणाी ने बताया कि गार्डन में लगे वाटरप्रूफ टेंट में करीब 15000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। महिला-पुरूषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था रहेगी और बुजुर्ग व दिव्यांगजनों के आने-जाने के लिए ई-रिक्शा चलेंगे। भागवत कथा में आने-जाने के लिए सीकर शहर समेत आसपास के गांवों से भी गाड़ियों की व्यवस्था की गई है।
Source link
सीकर में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की भागवत कथा कल:7 अक्टूबर तक कथा सुनाएंगे, निकलेगी कलश यात्रा; साधु-संत पहुंचने लगे
