Headlines

Haryana Aided Colleges NDLI Registration Reminder


पंचकूला स्थित शिक्षा सदन। फाइल

हरियाणा के सरकारी सहायता प्राप्त (गवर्नमेंट एडेड) कॉलेजों में छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल अध्ययन सामग्री से जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर उच्च शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। जिन कॉलेजों ने अभी तक ‘नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया’ (NDLI) की संस्थागत सद

.

उच्च शिक्षा महानिदेशालय (पंचकूला) की ओर से प्रदेश के सभी एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों को जारी पत्र में कहा गया है कि विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ कॉलेजों ने तो पोर्टल पर जाकर संस्थागत सदस्यता ले ली है, लेकिन कई कॉलेजों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इस लापरवाही पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

अब जानिए, NDLI पर रजिस्ट्रेशन का फायदा….

  • करोड़ों शिक्षण सामग्रियों तक मुफ्त पहुंच: छात्रों और शिक्षकों को विभिन्न विषयों, भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी व अन्य क्षेत्रीय भाषाएं) और श्रेणियों की ई-बुक्स, रिसर्च पेपर्स, वीडियो लेक्चर्स और स्टडी मटीरियल का एक्सेस बिना किसी शुल्क के मिलता है।
  • ई-लर्निंग और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: पारंपरिक लाइब्रेरी की सीमाओं (जैसे किताबों की सीमित संख्या या वहां जाने की मजबूरी) को खत्म कर छात्र कहीं से भी 24/7 पढ़ाई कर सकते हैं।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं और शोध में मददगार: इसमें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं (JEE, NEET, UPSC आदि) के पिछले सालों के प्रश्न पत्र, मॉक टेस्ट और उत्तर कुंजी उपलब्ध हैं। शोधकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र एक ही क्लिक पर मिल जाते हैं।
  • संस्थानों का डिजिटल एकीकरण: कॉलेजों को इन्स्टिट्यूशनल मेम्बरशिप मिलने से उनके सभी छात्रों और शिक्षकों को एक एकीकृत प्लेटफॉर्म के तहत पंजीकृत कर उनकी अध्ययन गतिविधि और डिजिटल संसाधनों के उपयोग को ट्रैक व प्रोत्साहित किया जा सकता है।
  • समान अवसर: दूरदराज के या ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों के छात्रों को भी वही गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल पाती है जो बड़े-बड़े राष्ट्रीय संस्थानों के छात्रों को उपलब्ध होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *