Headlines

हिमाचल वन विभाग में बड़ा फेरबदल:सरकार ने 7-IFS और 5-HPFS अधिकारी बदले; राजीव कुमार को बिलासपुर से मंडी भेजा




हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) और हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट सर्विस (HPFS) के 11 अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। प्रधान सचिव (वन) एम सुधा देवी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ये तबादले सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर तत्काल प्रभाव से किए गए हैं। राजीव कुमार (IFS) को डीसीएफ बिलासपुर से डायरेक्टर (सेंट्रल), HPSFDC लिमिटेड मंडी भेजा गया है। वासु डोगरा (IFS) को डीसीएफ मंडी से डीसीएफ पालमपुर, संजीव शर्मा (IFS) को पालमपुर से डीसीएफ मंडी नियुक्त किया गया है। सुशील कुमार को डीपीओ ऊना में तैनाती इसी तरह पोस्टिंग का इंतजार कर रहे सुशील कुमार (IFS) को डीपीओ आईडीपी ऊना, चमन लाल (IFS) को डीसीएफ आनी से डीसीएफ बिलासपुर तथा एमएन शिवाजी (IFS) को डीसीएफ भरमौर से डीसीएफ (वाइल्डलाइफ) चंबा और अंशुल जैन (IFS) को डीएम एचएसडी बद्दी से डीसीएफ नालागढ़ के लिए ट्रांसफर किया गया है। HPFS कुलदीप को डीएफओ डलहौजी लगाया वहीं HPFS अधिकारियों में कुलदीप सिंह जम्वाल को डीएफएल (वाइल्डलाइफ) चंबा से डीएफओ डलहौजी, रजनीश महाजन को डीएफओ डलहौजी से डीएफओ भरमौर, धर्म चंद (HPFS) को डीएम एफडब्ल्यूडी सावड़ा से डीएम एचएसडी बद्दी और प्रदीप कुमार (HPFS) को एसडीएम एफडब्ल्यूडी सोलन से डीएफओ सोलन नियुक्त किया गया है। सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना वन विभाग को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *