Headlines

अंबाला के रेलवे परिसर में अफसरों ने उठाई झाड़ू:एक घंटे तक चला सफाई अभियान, साथ में जुटे रेलवे अधिकारी और कर्मचारी




अंबाला छावनी रेलवे मंडल कार्यालय में गुरुवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक सफाई की। DRM विनोद भाटिया के नेतृत्व में हुए श्रमदान में अपर मंडल रेल प्रबंधक देवी सिंह मीणा समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। अधिकारियों ने सफाई मित्रों के साथ मिलकर कार्यालय परिसर की सफाई की। DRM विनोद भाटिया ने कहा कि रेलवे परिसर और ट्रेनों को साफ रखना केवल कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है। यात्रियों को भी सफाई में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से रेलवे परिसर में कूड़ा नहीं फैलाने और स्वच्छता को रोज की आदत बनाने की अपील की। स्टेशनों से लेकर डिपो तक सफाई अभियान सिर्फ मंडल कार्यालय तक सीमित नहीं रहा। अंबाला मंडल के रेलवे स्टेशनों, कोचिंग डिपो, लोको शेड, कैरिज एवं वैगन डिपो और मंडल अस्पताल में भी अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने श्रमदान किया। यहां रेलवे परिसरों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। 2 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष अभियान रेलवे में 30 दिवसीय स्वच्छता अभियान के साथ 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान 6.0 भी चलेगा। इसमें कार्यालयों और रेलवे परिसरों की सफाई के अलावा पुराने रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने, लंबित मामलों का निपटारा करने और ई-कचरे के संग्रहण व निस्तारण पर ध्यान दिया जाएगा। रेलवे की ओर से अभियान के दौरान अच्छा काम करने वाली इकाइयों को पुरस्कार और शील्ड देने का भी प्रावधान रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *