Headlines

अजय राय बोले-मऊ को विनाश पुरुष नहीं, विकास पुरुष चाहिए:कहा- यह कल्पना राय की धरती, हाईटेंशन तार से मौत पर सरकार को घेरा




मऊ में मधुबन थाना क्षेत्र के गोफा मैदान में गुरुवार दोपहर कांग्रेस की ओर से राजा जयलाल सिंह का 168वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। जनसभा करीब 4 बजे तक चली। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को लेकर तंज कसा और मऊ की राजनीति में विकास के मुद्दे पर अपनी बात रखी। ए.के. शर्मा पर साधा निशाना ए.के. शर्मा के मधुबन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर सवाल पूछे जाने पर अजय राय ने कहा, “यह कल्पना राय की धरती है, यह विकास पुरुष की धरती है। यहां विनाश पुरुष की जरूरत नहीं है। विनाश करने वाले की जरूरत नहीं है।” अजय राय ने कहा कि मधुबन की जनता की अपनी राजनीतिक ताकत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में जुटी है और सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन सृजन का काम किया जा रहा है। 2027 के लिए संगठन मजबूत करने पर जोर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रदेश के 75 जिलों में संगठन को मजबूत कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का पूरा जोर सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने पर है। अजय राय के बयान को मऊ की आगामी विधानसभा राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हाईटेंशन तार से मौतों पर सरकार से सवाल अजय राय ने मऊ में हाल में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत के मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने मृतकों के परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। विकास के मुद्दे पर कांग्रेस का फोकस अजय राय ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने मधुबन में आयोजित कार्यक्रम को पार्टी की आगामी राजनीतिक तैयारियों से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *